14 राज्यों में मौसम हुआ लवली, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड,ऑरेंज और यलो अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 28 मई से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड, तराई और पूर्वांचल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने से भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 मई से यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले करीब 15 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी अब कम होती नजर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई तक प्री-मानसून गतिविधियां तेज रहेंगी।

29 से 31 मई तक का मौसम अलर्ट

तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ेंः

RR vs GT क्वालीफायर-2 पर बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल टिकट? जानें पूरा नियम

80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती है आंधी

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी और महोबा समेत 40 से अधिक जिलों में 50 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और बवंडर चलने की संभावना है।

तापमान में बड़ी गिरावट

बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बांदा, जहां एक दिन पहले तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, वहां अब तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ और प्रयागराज का हाल

लखनऊ में तेज हवाओं और बारिश के बाद तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रयागराज में अभी भी हीट वेव का असर बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया है।

अगले 5 दिन तक राहत, फिर बढ़ सकती है गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूपी में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अगले 5 दिनों तक बना रह सकता है। 28 से 31 मई के बीच प्री-मानसून गतिविधियां तेज रहेंगी, जिसके बाद दोबारा गर्मी बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यूपी-हरियाणा में आंधी का अलर्ट
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग