भीषण गर्मी से उत्तर भारत में राहत, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ एक्टिव

Weather Update: भीषण गर्मी और लू से परेशान उत्तर भारत के लोगों को अब राहत मिलने लगी है। उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30-31 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 30 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में 30 मई को तेज बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है। बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य पाकिस्तान और पंजाब-हरियाणा के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं और अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली ने हाल ही में भीषण गर्मी का सामना किया है। 27 मई की रात पिछले 14 वर्षों में सबसे गर्म मई की रातों में दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट तथा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटे उत्तर भारत के लिए अहम रहेंगे। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के कारण मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन बिजली गिरने और आंधी से जुड़े जोखिमों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ेंः

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 48 की मौत; सहारनपुर में 10 वाहन बहे, बिहार में फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

UP Bihar Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक आंधी, बारिश और बिजली गिरने की…

14 राज्यों में मौसम हुआ लवली, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का रेड,ऑरेंज और यलो अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। 28 मई से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 48 की मौत; सहारनपुर में 10 वाहन बहे, बिहार में फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 48 की मौत; सहारनपुर में 10 वाहन बहे, बिहार में फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब? ट्रंप ने गिनाईं शर्तें, होर्मुज खुलेगा और परमाणु कार्यक्रम पर बनेगी सहमति

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब? ट्रंप ने गिनाईं शर्तें, होर्मुज खुलेगा और परमाणु कार्यक्रम पर बनेगी सहमति

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में राहत, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ एक्टिव

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में राहत, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ एक्टिव

IPL 2026, GT vs RR, Qualifier-2: शुभमन गिल के शतक से फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटन्स, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

IPL 2026, GT vs RR, Qualifier-2: शुभमन गिल के शतक से फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटन्स, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर