बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित तौर पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बकरीद की शाम सूर्या को फोन कर चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य युवकों ने सूर्या को घेर लिया और उस पर बड़े चाकुओं से कई वार किए।

‘क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है’

घटना के दौरान मौजूद चश्मदीद युवकों ने दावा किया है कि हमला करने से पहले आरोपियों ने सूर्या से कथित तौर पर कहा, “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?” इसके बाद आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। कुछ ही देर में सूर्या लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस कथित बयान के सामने आने के बाद इलाके में मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन

हमले के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी मां मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख सभी आरोपी घायल सूर्या को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। परिवार वाले गंभीर हालत में सूर्या को तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

की।

ये भी पढ़ेंः

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

इलाके में भारी आक्रोश और तनाव

सूर्या की मौत की खबर फैलते ही पूरे खोड़ा इलाके में भारी रोष फैल गया। स्थानीय लोग और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ संगठनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई। हालात को देखते हुए इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, कई हिरासत में

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ेंः

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर