IPL 2026, RCB vs GT Final: विराट कोहली की विस्फोटक पारी से RCB बनी चैंपियन, GT को 5 विकेट से हराया; लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

IPL 2026, RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में एक बार फिर किंग विराट का जादू देखने को मिला। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नाबाद 75 रन की शानदार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बेंगलुरु ने 156 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में ही हासिल कर लिया और फाइनल में अपना दबदबा साबित किया।

विराट ने लगाया विजयी छक्का, RCB के नाम हुआ खिताब

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को शानदार शुरुआत मिली। विराट कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों को खुलकर निशाना बनाया। उन्होंने 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

मैच का यादगार पल 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आया, जब विराट ने छक्का जड़कर आरसीबी को जीत दिला दी। इसके साथ ही बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने वाली तीसरी टीम बन गई।

पावरप्ले में ही RCB ने बना ली जीत की नींव

आरसीबी की जीत की नींव पावरप्ले में ही पड़ गई थी। टीम ने शुरुआती छह ओवरों में 70 रन बना डाले। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर गुजरात पर दबाव बना दिया।

वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि इसके बाद मोहम्मद सिराज ने उन्हें आउट कर गुजरात को पहली सफलता दिलाई।

ये भी पढ़ेंः 

हरदोई में गरजे योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल, बोले- ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती; TMC भुगत रही अपने कर्मों का फल

गुजरात के गेंदबाजों की कोशिश नाकाम

वेंकटेश के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। रशीद खान ने दो विकेट लेकर गुजरात को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा।

टिम डेविड ने 24 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। अंततः आरसीबी ने 18 ओवर में 161/5 रन बनाकर मुकाबला और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया।

गुजरात की शुरुआत रही खराब

इससे पहले टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साईं सुधारासन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

मध्यक्रम में जोस बटलर (19) और निशांत सिंधु (20) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को मजबूत स्थिति में नहीं पहुंचा सके। आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी संभालते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और टीम को 155/8 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

RCB के गेंदबाजों ने दिखाया दम

आरसीबी की गेंदबाजी फाइनल में पूरी तरह हावी रही। रसिख सलाम ने तीन विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ दी। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट झटके। क्रुणाल पांड्या को भी एक सफलता मिली।

RCB ने रचा इतिहास

इस जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में अपना नाम और सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया। लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर टीम ने साबित कर दिया कि वह मौजूदा दौर की सबसे मजबूत फ्रेंचाइजी है। वहीं गुजरात टाइटंस को एक बार फिर फाइनल में हार का दर्द झेलना पड़ा। लेकिन इस फाइनल की सबसे बड़ी कहानी रही विराट कोहली की कप्तानी जैसी जिम्मेदारी वाली पारी, जिसने आरसीबी को फिर से आईपीएल का बादशाह बना दिया।

ये भी पढ़ेंः

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘WhatsApp पर खुलेआम बिक रहे पेपर’; BJP ने किया पलटवार
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग