जंग के बावजूद ईरानी फुटबॉल टीम को अमेरिकी वीजा, सपोर्ट स्टाफ अटका; ईरान ने लगाया भेदभाव का आरोप

Iran Football Team Visa Controversy: ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव और संघर्ष के बावजूद ईरानी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। हालांकि टीम के कई अधिकारियों और सपोर्ट स्टाफ को अब तक वीजा जारी नहीं किया गया है, जिस पर ईरान ने अमेरिका पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फुटबॉल महासंघ के महासचिव हेदायत मोम्बेनी और उपाध्यक्ष मेहदी मोहम्मद नबी समेत कुल 14 अधिकारी और सहयोगी स्टाफ अभी भी अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे हैं। ईरानी फुटबॉल महासंघ का कहना है कि टीम के सभी सदस्यों को समान अवसर मिलना चाहिए और वीजा में देरी से टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

महासंघ ने संकेत दिया है कि वह इस मुद्दे को FIFA के समक्ष उठाएगा। उसका तर्क है कि खिलाड़ियों और तकनीकी स्टाफ के साथ अलग-अलग व्यवहार खेल भावना और निष्पक्षता के खिलाफ है।

ये भी पढ़ेंः

यूसुफ पठान बोले- ममता ने सीट छोड़ने को नहीं कहा, गांगुली ने भी बताया अफवाह; बहरामपुर उपचुनाव की अटकलों पर TMC का खंडन

वहीं अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सभी खिलाड़ियों, कोचों, ट्रेनरों और कुछ जरूरी सपोर्ट स्टाफ को वीजा जारी कर दिया गया है। हालांकि कुछ आवेदनों को अभी मंजूरी नहीं मिली है और उनकी प्रक्रिया जारी है।

ईरानी टीम इस समय तुर्किये के शहर एंटाल्या में अभ्यास कर रही है। यहां से टीम मेक्सिको रवाना होगी, जहां वह आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

11 जून से शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026

आगामी FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार तीन देश मिलकर करेंगे। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको। इस बार विश्व कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होगा।

ईरान की चिंता यह है कि यदि अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को समय पर वीजा नहीं मिला, तो टीम की तैयारियों और टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। ऐसे में यह मामला खेल से आगे बढ़कर कूटनीतिक और प्रशासनिक विवाद का रूप लेता दिख रहा है

ये भी पढ़ेंः

प्रयागराज में अतीक की जमीन पर बसेगा नया शहर, योगी सरकार की ‘प्रयागराज लग्जरी टाउनशिप’ को मिली रफ्तार

Related Posts

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

India vs England 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की,…

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर