कर्नाटक में शिवकुमार कैबिनेट की तस्वीर साफ, 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ; जी. परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM

DK Shivakumar Oath Ceremony: कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के गठन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के नेतृत्व में 3 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पहले चरण के मंत्रिमंडल की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ 13 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर के उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना सबसे अधिक बताई जा रही है।

नई सरकार के गठन को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक हुई। बैठक में डीके शिवकुमार और मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ मंत्रिमंडल की संरचना और सत्ता संतुलन पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट का गठन कर रहा है। पहले चरण में जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें यतींद्र सिद्धारमैया, केएच मुनियप्पा, यूटी खादर, केजे जॉर्ज, कृष्णा बायरे गौड़ा, एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, दिनेश गुंडू राव, बायराथी सुरेश और ईश्वर खंड्रे के नाम प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ेंः

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से हाहाकार, डोडा-किश्तवाड़ में फ्लैश फ्लड; NH-244 बंद, राहत अभियान जारी

कांग्रेस का मानना है कि इन नेताओं को शामिल कर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकेगा। हालांकि मंत्रिमंडल के कुछ पद अभी भी खाली रखे जा सकते हैं और आने वाले समय में कैबिनेट विस्तार की संभावना बनी रहेगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे डीके शिवकुमार ने कहा है कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुशासन, विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देगी। साथ ही निवेश बढ़ाने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में बनाए रखने और उसकी वैश्विक पहचान को और मजबूत करने के लिए उनकी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

ये भी पढ़ेंः

भारत का नए सहयोगी वियतनाम को मिलेगी ताकत, ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस होगी वियतनाम की सेना

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग