ममता बनर्जी की TMC में बगावत पर शिंदे गुट का हमला, संजय निरुपम बोले- ‘सही मौके की तलाश में रहते हैं लोग’

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के हारने के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बागी नेता ऋतब्रता बनर्जी ने दावा किया है कि उनके साथ 60 विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष ने उनके समूह को विधायक दल के रूप में मान्यता दे दी है। इसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस लगभग टूट चुकी है और बड़ी संख्या में विधायक अलग रास्ता चुन चुके हैं।

‘तानाशाही रवैये का नतीजा है बगावत’

संजय निरुपम ने कहा, “जब कोई नेता या व्यक्ति जीत और सफलता के अहंकार में तानाशाही रवैया अपनाता है, तो उसके साथ काम करने वाले लोग सही मौके की तलाश में रहते हैं। जैसे ही पार्टी चुनाव हारी, ममता दीदी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व के खिलाफ असंतोष खुलकर सामने आ गया।”

उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर लंबे समय से असंतोष था, जो अब विधानसभा के भीतर खुले विद्रोह के रूप में दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः

कुवैत-बहरीन पर ईरानी हमले से भड़के खाड़ी देश, GCC ने बताया कायराना; ट्रंप बोले- ईरान पर कार्रवाई मेरा फैसला

ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा?

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने बागी समूह के विधायक दल के दर्जे के दावे को स्वीकार कर लिया है। उनके अनुसार, जावेद खान, संदीपान साहा, सबीना यास्मीन और शिउली साहा विधायक दल के उपनेता होंगे।

उन्होंने कहा, “हम बंगाल सरकार की उन नीतियों का विरोध करेंगे जो हमें सही नहीं लगतीं, लेकिन केवल विरोध के लिए विरोध नहीं करेंगे।”

‘हम ही असली विपक्ष’

ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया कि संसदीय परंपराओं के अनुसार उनका समूह ही विधानसभा में वास्तविक और मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी से विधायक दल के मुख्य सलाहकार की भूमिका निभाने का आग्रह भी किया।

वहीं, टीएमसी विधायक अखरुज्जमान ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता के चयन की प्रक्रिया में पार्टी नेतृत्व ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया।

ये भी पढ़ेंः

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में भीषण आग, 4 की मौत: ICU में मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा झुलसे
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग