अमेरिका से दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस स्टेशन के लिए रवाना

Cockroach Janta Party protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के लिए रवाना हो गए, जहां वे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने वाले हैं।

अभिजीत ने पहले ही अपने समर्थकों से अपील की थी कि वे बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन पहुंचे और उसके बाद जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हों। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं—NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD—में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है।

CJP का कहना है कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और इसी मुद्दे को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है।

प्रदर्शन को लेकर CJP ने अपने समर्थकों के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है, जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने, साथ में तिरंगा, फूल और किताबें लेकर आने और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सनस्क्रीन लगाने जैसे सुझाव दिए गए हैं। पार्टी ने इसे “अनुशासित जनआंदोलन” बताया है।

ये भी पढ़ेंः

पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस

इधर, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अब तक कोई औपचारिक अनुमति आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजधानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटा जा सके।

इस मामले से जुड़ी एक याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को लेकर भड़काऊ अपीलें की जा रही हैं, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

CJP को कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं का समर्थन भी मिला है, जिनमें सोनम वांगचुक जैसे नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि वे भी जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत इसी साल मई में एक विवादित टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसके बाद यह नाम सोशल मीडिया पर एक प्रतीकात्मक आंदोलन के रूप में उभरा। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पहले भी राजनीतिक और डिजिटल अभियानों से जुड़े रहे हैं और सोशल मीडिया रणनीतिकार के रूप में काम कर चुके हैं।

फिलहाल, दिल्ली में इस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज है, जबकि सभी की नजर जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध कार्यक्रम पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ेंः

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर