पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस

Patna Firing Case: बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई फायरिंग के मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गार्ड के बयान के आधार पर कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस अब खान सर की तलाश में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बॉडीगार्ड्स ने पूछताछ में दावा किया है कि फायरिंग से पहले उन्हें कहा गया था, “गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे।” इसी बयान को आधार बनाकर खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत दोष सिद्ध होने पर 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद खान सर से भी पूछताछ की गई थी।

कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

FIR दर्ज होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग के बाहर जमा होकर खान सर के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह या बहकावे में न आने की अपील की है।

ये भी पढ़ेंः

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

खान सर ने क्या कहा?

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने कहा कि उनके गार्ड्स ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। उनका कहना है कि मौके पर मारपीट हो रही थी और पुलिस को पहुंचने में समय लग रहा था। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने खुद और छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया।

खान सर ने यह भी दावा किया कि उनके एक गार्ड को 20-25 लोगों ने बेरहमी से पीटा था और इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनका संस्थान बंद हो गया तो कई अन्य कोचिंग संस्थानों की फीस में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

पुलिस की जांच जारी

पटना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग, हमले और सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को लेकर कई पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों, वीडियो फुटेज और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, फिर भी होगी डील क्योंकि मुझे मोदी पसंद

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग