INDIA गठबंधन की वापसी! दो साल बाद विपक्ष की सबसे अहम बैठक आज, राहुल-ममता-अखिलेश समेत 23 दलों के नेता होंगे शामिल

INDIA Alliance Meeting Today: केंद्र की NDA सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को नई धार देने के लिए INDIA गठबंधन की आज राजधानी दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। करीब दो साल बाद हो रही इस महत्वपूर्ण बैठक में 23 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक दोपहर 12 बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगी, जहां आगामी राजनीतिक रणनीति, राज्यों में होने वाले चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस ने दावा किया है कि बैठक में कई प्रमुख विपक्षी दल शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और वाम दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) और DMK इस बैठक से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं CPI(M) ने कुछ मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है, लेकिन उसने बैठक में शामिल होने का फैसला किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की भागीदारी को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

एजेंडा तय नहीं, लेकिन कई मुद्दों पर चर्चा संभव

INDIA गठबंधन की ओर से बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सभी दल अपने-अपने राजनीतिक और क्षेत्रीय मुद्दे उठा सकते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति बनाने, संसद के आगामी सत्र में विपक्ष की भूमिका तय करने और राज्यों में चुनावी तालमेल पर चर्चा हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार गठबंधन के संयोजक के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और केरल जैसे राज्यों से जुड़े राजनीतिक मुद्दे भी बैठक के केंद्र में रह सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने BJP सरकार को घेरा

बैठक से पहले सक्रिय हुई सियासत

बैठक से एक दिन पहले ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं और उन्होंने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

उधर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि विपक्षी दल भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं।

INDIA गठबंधन के सामने चुनौतियां भी कम नहीं

बैठक ऐसे समय हो रही है जब गठबंधन के कई सहयोगी दलों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर JMM ने कांग्रेस पर बिना परामर्श उम्मीदवार घोषित करने का आरोप लगाया है। वहीं केरल में कांग्रेस और वाम दलों के बीच राजनीतिक तनाव बना हुआ है।

इसके बावजूद विपक्षी दल इस बैठक के जरिए एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक विपक्ष के लिए अपनी ताकत दिखाने और भविष्य की रणनीति तय करने का अहम मंच साबित हो सकती है।

2023 में बना था INDIA गठबंधन

INDIA गठबंधन का गठन 2023 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से किया गया था। इसके बाद गठबंधन की कई बैठकें हुईं, लेकिन पिछले दो वर्षों में इसकी सक्रियता सीमित रही। अब दिल्ली में होने वाली यह बैठक विपक्षी राजनीति में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

TMC में बढ़ा सियासी संकट, विधायकों के बाद सांसदों की बगावत की आशंका; दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर