बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: 1 करोड़ मोबाइल पर चेतावनी संदेश, 7 जिलों में भारी बारिश का खतरा

Bihar Weather Update: बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, पटना, सारण और वैशाली समेत 7 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार सुबह पटना, बक्सर, सुपौल, मधेपुरा, सीवान, बगहा, बेतिया, समस्तीपुर और छपरा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। खराब मौसम के कारण कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

मौसम विभाग ने करीब 1 करोड़ मोबाइल यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजकर अगले तीन घंटों के दौरान भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

12 से 15 जून के बीच मानसून की एंट्री के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 12 से 15 जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक मौसम बदला रहेगा। 12 जून तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली का मौसम बदलेगा करवट, आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार

पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बेतिया और बगहा में बारिश दर्ज की गई। वहीं, 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। गया और छपरा समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा।

अगले चार दिनों में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 12 से 15 जून के बीच अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, रुक-रुककर बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पटना का मौसम

राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, हालांकि उमस बनी रह सकती है।

लोगों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने तथा वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

Related Posts

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के करीब 20 सांसदों के एक बागी गुट ने संगठन से अलग होकर नई राजनीतिक दिशा अपनाने का ऐलान किया है। यह गुट अब…

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

Bihar Police Recruitment Exam: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा देखने को मिला। परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में प्रदर्शन, प्रकाश राज हुए शामिल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में प्रदर्शन, प्रकाश राज हुए शामिल; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश

फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, विला केरीलोस में ली सेल्फी; PM बोले- भारत समाधान देने वाला देश

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत

ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, होर्मुज खोलेगा; अमेरिका देगा तेल प्रतिबंधों में राहत

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

TMC में बगावत: 20 सांसद अलग गुट बनाकर NCPI में होंगे शामिल, NDA समर्थन के संकेत

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: स्टेशन पर बवाल, ट्रेनों में तोड़फोड़; पुलिस ने किया हवाई फायर

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद

असम में आधार कार्ड के नियम सख्त: 18 साल से ऊपर वालों को नहीं मिलेगा नया आधार, सरकार बोली- घुसपैठ रोकना मकसद
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर