पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक ने जारी किया शिक्षा घोषणापत्र, NCERT में मराठा साम्राज्य का मैप दोबारा जोड़ने की मांग

CJP Protest Pune: महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) परिसर में बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। सैकड़ों छात्र और समर्थक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

शिक्षा घोषणापत्र में क्या है?

प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक ने CJP का शिक्षा घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में पेपर लीक रोकने, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही तय करने और परीक्षा में देरी या गड़बड़ियों से छात्रों को होने वाली परेशानियों के समाधान पर विशेष जोर दिया गया है।

NCERT में मराठा साम्राज्य का मैप दोबारा जोड़ने की मांग

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संबोधन में दावा किया कि पुणे में हुए प्रदर्शन में दिल्ली के जंतर-मंतर से अधिक लोग जुटे हैं। उन्होंने सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें NCERT की पुस्तकों में मराठा साम्राज्य का मानचित्र दोबारा शामिल करने की मांग भी प्रमुख रही।

ये भी पढ़ेंः

MP राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने तीनों सीटें निर्विरोध जीतीं, राहुल गांधी ने लगाया ‘सीट चोरी’ का आरोप

दरअसल, NCERT ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 8 की एक पुस्तक में मराठा साम्राज्य का मानचित्र प्रकाशित किया था। इस मानचित्र में राजस्थान के कुछ हिस्सों को मराठा क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। इस पर कुछ इतिहासकारों और पूर्व शाही परिवारों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मार्च 2026 में NCERT ने उस मानचित्र को हटा दिया।

पुणे के बाद लखनऊ में होगा अगला प्रदर्शन

अभिजीत दीपके ने 11 जून से देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत पुणे से हुई। पार्टी के अनुसार, 12 जून को अगला प्रदर्शन लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद दीपके जयपुर, अमृतसर और बेंगलुरु सहित कई शहरों का दौरा करेंगे। आंदोलन का समापन 20 जून को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के साथ होगा।

PM मोदी के साथ वायरल फोटो पर क्या बोले दीपके?

प्रदर्शन से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वायरल तस्वीर को AI से बनाई गई फोटो बताया। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में केवल एक छात्र था। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया कितनी सख्त होती है।”

दीपके का यह बयान संजय राउत  के उस दावे के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में दीपके और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी। हालांकि, राउत ने उस कथित तस्वीर को सार्वजनिक नहीं किया था।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट: 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग