ट्रंप की धमकी से ईरान नाराज, अमेरिका से बातचीत रोकी; पाकिस्तान पहुंचे राष्ट्रपति पजशकियान, भारत से जुड़े 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया

Trump Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच 21 जून को स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता अचानक तनावपूर्ण माहौल में खत्म हो गई। ईरानी वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने दावा किया कि बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धमकी भरे बयान सामने आने के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने बैठक छोड़ दी।

गालिबाफ ने कहा कि लगभग 80 मिनट की बातचीत के बाद उन्हें पता चला कि ट्रंप  ने ईरानी राष्ट्रपति, वार्ता टीम और पूरे क्षेत्र को लेकर कड़े बयान दिए हैं। इसके बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने आगे की बातचीत से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि अमेरिकी पक्ष ने मध्यस्थों के जरिए एक और बैठक का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ईरान ने उसे स्वीकार नहीं किया।

ईरानी प्रतिनिधियों ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ हाथ मिलाने और संयुक्त फोटो सत्र में शामिल होने से भी इनकार कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वेंस ने कहा कि कई बार अचानक दिए गए कड़े राजनीतिक बयान भी बातचीत के माहौल को प्रभावित कर देते हैं।

ये भी पढ़ेंः

पुणे में ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा केस: बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, नवंबर में होनी थी ₹17 करोड़ की शादी

ट्रंप  की सोशल मीडिया चेतावनी

वार्ता के दौरान ही ट्रंप  ने सोशल मीडिया पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा कि वह तुरंत हिजबुल्लाह लेबनान में गतिविधियां बढ़ाने से रोके। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका पहले से भी ज्यादा सख्त कार्रवाई करेगा।

पाकिस्तान पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति

इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान एक दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की।

बैठकों में अमेरिका-ईरान समझौते, क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। पजशकियान ने अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की और दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर जोर दिया। पाकिस्तान ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत क्षेत्र में स्थायी शांति का रास्ता खोलेगी।

पजशकियान के विमान के पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। उनकी यात्रा के दौरान इस्लामाबाद के रेड जोन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

भारत से जुड़े 11 जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए समझौते के बाद अब तक भारत से जुड़े 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि फारस की खाड़ी में अभी भी भारतीय झंडे वाले 10 जहाज मौजूद हैं और उम्मीद है कि वे भी जल्द सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर लेंगे।

भारत की ओर बढ़ रहे 11 जहाजों में चार कच्चे तेल के टैंकर शामिल हैं, जिनमें तीन भारतीय और एक विदेशी झंडे वाला जहाज है। इसके अलावा एक एलपीजी कैरियर और उर्वरक लेकर जा रहा एक मालवाहक जहाज भी भारत की ओर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने सरकार को सौंपी 20 पेज की रिपोर्ट, FIR और ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

Iran US Deal: ईरान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत जारी होने वाले 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड का इस्तेमाल देश की…

‘हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे’… पाकिस्तान की भारत को धमकी, भारत बोला- आतंकवाद नहीं रुका तो सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी

Pakistan India Water Dispute: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने खुले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर