राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: ट्रस्टी अनिल मिश्रा से 5 घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ, गोपाल राव से भी SIT ने किए सवाल

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से करीब 5 घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। जांच दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुई और शाम लगभग 7:30 बजे तक चली। दोनों से अलग-अलग सवाल किए गए और कई अहम दस्तावेज भी मांगे गए हैं।

बैंक रिकॉर्ड और कर्मचारियों की जानकारी मांगी

सूत्रों के अनुसार SIT ने पूछताछ के दौरान मंदिर के चढ़ावे की गिनती, धनराशि के बैंक में जमा होने की प्रक्रिया, कर्मचारियों की नियुक्ति, जिम्मेदारियों के बंटवारे और निगरानी व्यवस्था को लेकर विस्तार से सवाल किए। जांच टीम ने दोनों से बैंक खातों का ब्योरा, कर्मचारियों की जॉइनिंग से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड शुक्रवार को दोबारा पेश करने के निर्देश दिए हैं। SIT ने दोनों को फिर से पूछताछ के लिए तलब किया है।

पहले भी कई दिनों तक चली थी जांच

यह पहली बार नहीं है जब SIT ने इस मामले की जांच की हो। इससे पहले 15 से 20 जून के बीच भी जांच टीम ने कई कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ की थी। अब जांच का दायरा ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों और वित्तीय प्रक्रियाओं तक बढ़ा दिया गया है।

मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला रिमांड पर

उधर, जेल में बंद मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। अविनाश मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाली टीम का सदस्य था। जांच के दौरान उसके घर से राम मंदिर का संदूक, करीब 20 लाख रुपये नकद, 1,000 से अधिक अमेरिकी डॉलर और बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

मामले में प्रशासन भी सख्त रुख अपनाता दिख रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने आरोपियों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। नियमों के उल्लंघन वाले निर्माणों की पहचान की जा रही है।

जानकारी के अनुसार लवकुश मिश्रा के शहादतगंज स्थित मकान और अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी स्थित मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी है। ADA ने लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम नोटिस जारी करने की बात कही है, हालांकि सुप्रिया मिश्रा का कहना है कि उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है।

ट्रस्ट के भीतर भी बढ़ा विवाद

चढ़ावा चोरी मामले के बाद अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी गोपाल राव की है और वे राजनीति कर रहे हैं। उनके मुताबिक गोपाल राव लोगों को उलझाने का काम करते हैं और राम की परंपराओं का पालन नहीं करते। गोपाल राव पहले राम मंदिर निर्माण कार्य के प्रभारी रहे हैं और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य हैं।

500 से ज्यादा वकीलों का प्रदर्शन

गुरुवार को अयोध्या में 500 से अधिक अधिवक्ताओं ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। बाद में सिविल लाइन चौकी पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ शिकायत भी सौंपी गई।

जांच जारी, कई और खुलासों की उम्मीद

SIT फिलहाल चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया, बैंक लेनदेन, कर्मचारियों की नियुक्ति, जिम्मेदारियों के निर्धारण और धन के प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कथित चोरी में केवल गिरफ्तार आरोपी शामिल थे या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय था। मामले में आगे और पूछताछ तथा दस्तावेजों की जांच के बाद नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला
Spread the love
  • Varun Srivastava

    वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

    Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

    Spread the love

    जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

    Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

    जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

    जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

    भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

    भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

    गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

    ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

    ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

    ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

    ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
    × नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर