नर्स पत्नी का खूनी प्लान: पहले पति को छत से नीचे धक्का दिया, बचा तो अस्पताल में ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर मार डाला

Telangana Murder Case: तेलंगाना के निजामाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, हत्या कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी। जब पहली कोशिश में पति की जान नहीं गई, तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिलाकर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई।

पहले छत से धक्का देकर मारने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश से अपने गांव न्यालाकल लौटे थे। घर आने के बाद उन्हें पत्नी संध्या के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे।

जांच में सामने आया कि 30 जून को संध्या, उसके प्रेमी अनिल और उनके दोस्त वेंकट साई ने प्रशांत को पहले शराब पिलाई। इसके बाद कथित तौर पर उसकी पिटाई की और घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि गंभीर चोटें लगने के बावजूद प्रशांत की जान बच गई।

आरोपियों ने परिवार और अस्पताल को बताया कि प्रशांत नशे की हालत में खुद छत से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेंः

पुणे मर्डर केस: सिया ने राजा रघुवंशी केस पढ़कर रची केतन की हत्या की साजिश! मोबाइल हिस्ट्री में मिले चौंकाने वाले सबूत

अस्पताल में इलाज के दौरान रची गई दूसरी साजिश

पुलिस का आरोप है कि संध्या पहले एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम कर चुकी थी और उसे मेडिकल प्रक्रियाओं की अच्छी जानकारी थी। इसी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसने इलाज के दौरान प्रशांत की नस में लगी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया इंजेक्ट कर दिया।

संध्या (आरोपी नर्स)
संध्या का प्रेमी अनिल

इसके बाद प्रशांत की तबीयत तेजी से बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन बाद में पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

मां को हुआ शक, पोस्टमॉर्टम से खुला पूरा राज

प्रशांत की मौत के बाद उनकी मां को घटना पर संदेह हुआ। उन्होंने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। जांच एजेंसियों का दावा है कि पूछताछ में संध्या ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जबकि वेंकट साई ने भी पहली बार छत से धक्का देकर हत्या की कोशिश में अपनी भूमिका स्वीकार की।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पत्नी संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और सहयोगी वेंकट साई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की योजना कब बनाई गई, इसमें किसकी क्या भूमिका थी और क्या इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली: 11 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में लगी गोली
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग