खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच होर्मुज में ईरानी हमला, 3 तेल टैंकर निशाने पर; कतर ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

Iran Tanker Attack: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया। सरकारी मीडिया IRIB ने दावा किया कि कतर के तेल टैंकर अल-रकायत को निशाना बनाया गया। वहीं यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार ओमान तट के पास दो अन्य व्यावसायिक जहाजों पर भी हमले हुए।

ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाज उसके तय किए गए समुद्री मार्गों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की गारंटी देना संभव नहीं है। ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि क्षेत्र की स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है।

एक ही दिन में तीन टैंकर बने निशाना

UKMTO के मुताबिक मंगलवार को पहले दो टैंकरों पर मिसाइल और प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। इसके बाद तीसरे तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया गया। तीसरे जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि कोई हताहत नहीं हुआ और वह अपनी यात्रा जारी रखने में सफल रहा।

दूसरे जहाज के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा, हालांकि उसमें भी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।

ये भी पढ़ेंः

यूपी गवर्नर बोलीं- पढ़ाई के दौरान प्रेग्नेंट हो जाती हैं लड़कियां, आत्मनिर्भर बनने के बाद करें शादी

कतर ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

कतर ने अपने तेल टैंकर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए ईरान को कानूनी रूप से पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा समुद्री व्यापार की सुरक्षा पर खतरा पैदा हुआ है।

कतर ने ईरान से क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करने वाली सभी गतिविधियां तुरंत बंद करने की मांग की।

रिपोर्ट: दो कमर्शियल जहाजों पर दागी गईं मिसाइलें

Axios की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो कमर्शियल जहाजों पर कम से कम दो मिसाइलें दागीं। इनमें से एक जहाज ओमान के तट के पास मिसाइल की चपेट में आया, जबकि दूसरा भी हमले से प्रभावित हुआ। दोनों जहाजों को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इस बीच अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शियाओं के पवित्र शहर कोम पहुंची, जहां लाखों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके ताबूत पर ईरान का राष्ट्रीय ध्वज और पारंपरिक काली पगड़ी रखी गई। अंतिम यात्रा में ताबूत पर लाल कपड़ा भी चढ़ाया गया, जिसे शिया परंपरा में प्रतिशोध और शहादत का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः

भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा इंडोनेशिया, ‘अस्त्र’ मिसाइल की भी डील; पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान
Spread the love

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी