PM मोदी बोले- 25 साल पुराना मफलर पहनकर न्यूजीलैंड आया; कहा- हमारे लिए देश की आबादी नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए करीब 25-30 साल पुरानी अपनी यात्रा का भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह किसी सरकार का हिस्सा नहीं थे, तब पहली बार न्यूजीलैंड आए थे। उस दौरान उन्हें उपहार में एक मफलर, एक कैप और दस्तानों का सेट मिला था। पीएम ने कहा कि वह वही मफलर आज भी संभालकर रखते हैं और इस बार भी उसे पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

मोदी ने कहा कि भारत के लिए किसी देश की जनसंख्या नहीं, बल्कि उसके जनकल्याण की भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने इस देश से बहुत कुछ सीखा है और आगे भी सीखता रहेगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश था जिसने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया।

PM की स्पीच की बड़ी बातें

  • ‘कोलेब’ का दौर है: मोदी ने कहा कि अगर कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में कहें तो यह “कोलेब” का जमाना है। भारत और न्यूजीलैंड खेल, विशेषकर रग्बी के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं। भारत को न्यूजीलैंड से कोच और विशेषज्ञों की जरूरत है।
  • स्पेस सेक्टर में साझेदारी: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के समय न्यूजीलैंड में भी खुशी का माहौल था। दोनों देशों की स्पेस कंपनियां पहले भी साथ काम कर चुकी हैं।
  • प्रवासी भारतीयों की भूमिका: मोदी ने कहा कि हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद प्रवासी भारतीयों के दिल में हमेशा हिंदुस्तान बसता है। शरीर न्यूजीलैंड में हो सकता है, लेकिन मन भारत में रहता है और वे देश की हर उपलब्धि पर गर्व करते हैं।
  • जनसंख्या नहीं, जनकल्याण अहम: उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के हर देश के साथ रिश्तों में जनसंख्या नहीं, बल्कि जनकल्याण की भावना को महत्व देता है।

ये भी पढ़ेंः

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा बोले- पिता की मौत का बदला लेंगे; ट्रंप की चेतावनी- मुझे निशाना बनाया तो 1000 मिसाइलों से ईरान तबाह करेंगे

भारत की विकास यात्रा का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन चुका है। सोलर एनर्जी, डिजिटल पेमेंट, ड्रोन टेक्नोलॉजी और स्पेस इकोनॉमी में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपीआई के जरिए हर महीने अरबों डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं और भारत दुनिया को विकास का नया मॉडल दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक विकास के साथ-साथ अपनी विरासत और संस्कृति पर भी समान रूप से ध्यान देता है। सिख गुरुओं की सेवा, साहस और करुणा की परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर के गुरुद्वारे मानव सेवा के केंद्र बने हुए हैं।

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मिली नई गति

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के बीच 18 महत्वपूर्ण फैसलों और 10 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर लगभग ₹35 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए रवाना हो गए।

 ये भी पढ़ेंः

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत: तमिलनाडु, आंध्र और केरल के पर्यटक शामिल, 21 लोगों को बचाया गया
Spread the love

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग