बैंकॉक के बार में भीषण आग, 27 की मौत: 63 घायल, जान बचाने के लिए टॉयलेट में छिपे लोग

Bangkok Bar Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक बार में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली के सिस्टम में खराबी मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

आधे घंटे में आग पर काबू

फायर ब्रिगेड विभाग के मुताबिक, रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक बार का बड़ा हिस्सा पूरी तरह जल चुका था और कई लोग धुएं व आग की चपेट में आ चुके थे।

सर्किट ब्रेकर से निकला धुआं, फिर हुआ धमाका

घटनास्थल पर मौजूद एक संगीतकार ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके तुरंत बाद तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा बार धुएं से भर गया। अचानक मची भगदड़ में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

टॉयलेट में छिपे लोगों की दम घुटने से मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोगों ने जान बचाने के लिए बार के पिछले हिस्से में बने टॉयलेट में शरण ली, लेकिन वहां धुआं भर जाने से उनका दम घुट गया। बचाव दल ने कई शव टॉयलेट के अंदर से बरामद किए।

आग में मारे गए लोगों के शव अस्पताल परिसर के बाहर रखे गए।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने ईरान में मचाई तबाही, 140 ठिकानों पर किए हमले; होर्मुज को लेकर ईरान की चेतावनी- कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम, हर हाल में करेंगे हिफाजत

प्रधानमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

हादसे के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और घायलों के इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।

लोकप्रिय बार में हुआ हादसा

यह हादसा बैंकॉक के चातुचक जिले में स्थित लोकप्रिय बार रोंग बीयर ना लाट फ्राओ में हुआ। यह स्थानीय लोगों के बीच एक प्रसिद्ध रेस्तरां और मनोरंजन स्थल माना जाता है। आग बुझने के बाद बार के बाहर बड़ी संख्या में बॉडी बैग दिखाई दिए, जबकि अंदर का फर्नीचर, दीवारें और छत पूरी तरह जलकर काली पड़ चुकी थीं।

ज्वलनशील सजावट बनी आग फैलने की वजह

बैंकॉक के गवर्नर चाचार्ट सित्तिपुंत ने बताया कि बार के अंदर लगी ज्वलनशील सजावटी सामग्री के कारण आग बेहद तेजी से फैली। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

बार में लापता लोगों की तलाश के दौरान सर्च ऑपरेशन चलाती रेस्क्यू टीम।

पहले भी हो चुके हैं बड़े अग्निकांड

यह हादसा हाल के वर्षों में थाईलैंड के सबसे भीषण पब अग्निकांडों में से एक माना जा रहा है। इससे पहले 2022 में एक म्यूजिक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2009 में बैंकॉक के सैंटिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान आतिशबाजी से लगी आग में 66 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: केजरीवाल बोले- चंदा चोरों को फांसी मिले, महंत कमलनयन बोले- चंपत राय चोर नहीं
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था