होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; अमेरिका ने तीसरी रात भी ईरान पर किए एयरस्ट्राइक

Hormuz Strait Tension: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। इस बीच अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकाबंदी दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है।

UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘मोंबासा’ और ‘अल बहिया’ नाम के तेल टैंकरों पर ईरान की ओर से दागी गई दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। दोनों जहाज ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे। हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य क्रू मेंबर घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सोमवार रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार तीसरी रात एयरस्ट्राइक की गई। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना और होर्मुज स्ट्रेट में नागरिक व व्यावसायिक जहाजों पर होने वाले हमलों को रोकना है।

CENTCOM ने यह भी घोषणा की कि मंगलवार से अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकाबंदी फिर शुरू करेगी। अमेरिकी सेना के अनुसार, जो जहाज तय सुरक्षा निर्देशों का पालन करेंगे, उन्हें क्षेत्रीय समुद्री मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः

ट्रंप बोले- होर्मुज की सुरक्षा अमेरिका करेगा, जहाजों पर 20% टैक्स लगेगा; ईरान ने कहा- किसी भी दखल को बर्दाश्त नहीं करेंगे

दो महीने में सबसे कम हुआ समुद्री ट्रैफिक

शिप ट्रैकिंग फर्म केपलर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल और गैस टैंकरों की संख्या 25 मई के बाद सबसे कम दर्ज की गई है। इससे साफ है कि बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक समुद्री व्यापार पर दिखाई देने लगा है।

वहीं, शिपिंग ब्रोकरेज गिब्सन ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव लंबे समय तक जारी रहा या समुद्री मार्ग दोबारा बाधित हुआ, तो वैश्विक तेल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आने की आशंका है।

कच्चा तेल 3% महंगा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखाई दिया। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 3% से अधिक बढ़कर करीब 78 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,005.59 डॉलर प्रति औंस रह गई।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका ने ईरान में मचाई तबाही, 140 ठिकानों पर किए हमले; होर्मुज को लेकर ईरान की चेतावनी- कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम, हर हाल में करेंगे हिफाजत

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

IND vs PAK Final: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले…

Spread the love

Continue reading
एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी