होर्मुज स्ट्रेट पर टोल नहीं लगेगा: 24 घंटे में ट्रम्प ने बदला फैसला, ईरान का तंज- ‘हम तो कम वसूलेंगे’

Trump Hormuz Toll U-Turn: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टोल (शुल्क) लगाने के अपने फैसले को महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया है। ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मध्य पूर्व के नेताओं के साथ बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला बदला है। उन्होंने कहा कि अब टोल लगाने के बजाय खाड़ी देशों के साथ बड़े निवेश समझौते किए जाएंगे, जिससे अमेरिका में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी।

इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने घोषणा की थी कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। इस ऐलान के बाद कई देशों ने इसकी आलोचना की थी। ईरान ने भी इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा था कि यदि शुल्क वसूलना ही है तो 20% बहुत ज्यादा है, हम इससे कम शुल्क लेंगे।

ईरान ने ट्रंप के फैसले का उड़ाया मजाक

ट्रंप के यू-टर्न के बाद ईरानी अधिकारियों ने एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा। ईरान की ओर से कहा गया कि ट्रंप का फैसला यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने अमेरिका को पीछे हटना पड़ा। ईरानी मीडिया ने इसे अमेरिकी नीति की कमजोरी बताते हुए कहा कि होर्मुज जैसे रणनीतिक समुद्री मार्ग पर दबाव की राजनीति ज्यादा देर तक नहीं चल सकती।

होर्मुज स्ट्रेट में लगातार घट रही जहाजों की आवाजाही

इस बीच होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात भी प्रभावित हुआ है। मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को पूरे दिन में केवल चार जहाज इस समुद्री मार्ग से गुजरे, जिनमें एक तेल टैंकर और तीन कंटेनर जहाज शामिल थे। अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया समझौते के बाद यह सबसे कम शिपिंग ट्रैफिक माना जा रहा है। बताया गया कि इन जहाजों ने वापसी के दौरान अपनी अंतिम मंजिल और मालिकाना जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

ये भी पढ़ेंः 

ट्रंप बोले- होर्मुज की सुरक्षा अमेरिका करेगा, जहाजों पर 20% टैक्स लगेगा; ईरान ने कहा- किसी भी दखल को बर्दाश्त नहीं करेंगे

ईरान का दावा- 200 जहाजों ने मांगी थी अनुमति

ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने दावा किया है कि पिछले कुछ सप्ताह में 200 से अधिक विदेशी जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए उसकी अनुमति मांगी थी। संस्था के अनुसार अधिकांश जहाजों को आवागमन की मंजूरी और बीमा कवरेज भी दिया गया। हालांकि, ईरान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुल कितने जहाजों को अंतिम मंजूरी मिली।

ईरान ने इसी वर्ष PGSA का गठन किया है। उसका कहना है कि इसका उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की निगरानी करना और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर अपने अधिकार के दावे को मजबूत करना है। दूसरी ओर अमेरिका पहले ही जहाज संचालकों को PGSA के साथ सहयोग न करने की चेतावनी दे चुका है।

हूती विद्रोहियों का बड़ा दावा

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब का एक ‘विंग लूंग-2’ निगरानी ड्रोन मार गिराया है। हूती संगठन के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि मंगलवार तड़के अल-बैदा प्रांत के ऊपर उड़ रहे इस ड्रोन को उनके लड़ाकों ने निशाना बनाया। उनके मुताबिक यह ड्रोन सैन्य निगरानी मिशन पर था। हालांकि सऊदी अरब ने इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ईरानी संसद में अमेरिका विरोधी नारे

ईरान की संसद में मंगलवार को अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सांसदों ने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’, ‘बदला लेंगे’ और ‘हम तैयार हैं’ जैसे नारे लगाए। यह नारे उस समय लगे जब संसद के उपसभापति हामिदरेजा हाजी-बबई ने सांसदों से सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति निष्ठा दोहराने का आह्वान किया।

नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने दोबारा इजराइल पर हमला किया तो उसे पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब वह दौर समाप्त हो चुका है जब इजराइल पर हमला होता था और उसका सीमित जवाब दिया जाता था।

युद्ध भले थमे, लेकिन तेल संकट अभी खत्म नहीं

पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस इंटरनेशनल ने चेतावनी दी है कि अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के बावजूद दुनिया पर ऊर्जा संकट का खतरा बना रहेगा। संगठन का कहना है कि जब तक दुनिया तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों पर निर्भर रहेगी, तब तक किसी भी क्षेत्रीय युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल की कीमतों, महंगाई और परिवहन लागत पर पड़ता रहेगा।

ग्रीनपीस ने इस स्थिति को ‘फॉसिलफ्लेशन’ नाम दिया है। संगठन के मुताबिक इससे बचने का सबसे प्रभावी उपाय सौर और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को तेजी से अपनाना है, ताकि विदेशी तेल और गैस पर निर्भरता कम हो सके और वैश्विक संकटों का असर सीमित किया जा सके।

ये भी पढ़ेंः

होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; अमेरिका ने तीसरी रात भी ईरान पर किए एयरस्ट्राइक
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग