India vs England 1st ODI: अक्षर पटेल के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में 4 विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में 4 विकेट भी लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन की शानदार पारी खेली, हालांकि क्रैम्प्स के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। श्रेयस अय्यर ने 35 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए गिल के साथ 101 रन की साझेदारी की। श्रेयस रनआउट हुए जबकि केएल राहुल बोल्ड हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Axar Patel shows his class with the bat too! 🔥
Stepping up when India needed him the most, Axar anchors the chase with a brilliant fifty.#ENGvIND 1st ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/qVUUbaX38s
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026
इससे पहले इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवर में 258 रन पर सिमट गई। टीम ने बिना विकेट खोए 61 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद 19 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए। जो रूट ने 76 और लियाम डॉसन ने 68 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलते हुए छठे विकेट के लिए 121 रन जोड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय गेंदबाजी में अक्षर पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ेंः
होर्मुज स्ट्रेट पर टोल नहीं लगेगा: 24 घंटे में ट्रम्प ने बदला फैसला, ईरान का तंज- ‘हम तो कम वसूलेंगे’

प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
ये भी पढ़ेंः








