अमेरिका का ईरान पर लगातार 9वीं रात हमला, तबरीज मिसाइल फील्ड में आग; इराक में अमेरिकी सैनिक की मौत

US-Iran War: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार नौवीं रात बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हमलों में ईरान के सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स सहित कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

वहीं, ईरान ने भी जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले का दावा किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर हवाई हमले किए। CENTCOM के मुताबिक, इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता और खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने की उसकी क्षमता को कमजोर करना है।

हमलों के बाद उत्तर-पश्चिमी ईरान के तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमेरिकी हमलों के बाद मिसाइल परिसर में भीषण आग भड़क उठी। यह ठिकाना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स संचालित करती है।

इसी बीच CENTCOM ने बताया कि उत्तरी इराक में बिना फटे ईरानी ड्रोन को निष्क्रिय करने के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैनिक घायल हो गया। इसके साथ ही इस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका का लगातार 8वीं रात ईरान पर हमला, ट्रंप बोले- 2 सैनिकों की मौत का दिया जवाब

दूसरी ओर, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अकाबा एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिकी C-17 ट्रांसपोर्ट विमान और P-8 सैन्य विमान पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे कई विमान क्षतिग्रस्त हुए। IRGC ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन के मुवाफ्फक सल्ती (अल-अजराक) एयरबेस पर अमेरिकी सेना के 20 हैंगर नष्ट कर दिए गए। हालांकि अमेरिका और जॉर्डन ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ट्रंप बोले- ईरान की परमाणु मिसाइल बनाने की हर संभावना खत्म कर रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध में हाल ही में मारे गए “महान देशभक्तों” के सम्मान में अमेरिका ने ईरान पर और हवाई हमले किए हैं।

ट्रंप ने दावा किया कि सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की सैन्य क्षमता को “बहुत, बहुत भारी नुकसान” पहुंचा है और अब वह पहले जैसी चुनौती नहीं रहा। उन्होंने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा नियंत्रण है, उनका किसी चीज़ पर नियंत्रण नहीं है।”

ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका की मौजूदा सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की परमाणु मिसाइल और परमाणु हथियार विकसित करने की हर संभावना को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ सप्ताह की कार्रवाई ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता और अमेरिका पूरे घटनाक्रम पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है।

उधर, बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। दूतावास ने कहा कि उसे ऐसी खुफिया जानकारी मिली है, जिसके अनुसार ईरान मनामा के कुछ इलाकों को निशाना बना सकता है। अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित शेल्टर में जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका में चुनावी सुरक्षा पर ट्रंप का संबोधन, चीन पर गंभीर आरोप; बोले- 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों का डेटा चुराया
Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग