स्पेन बना फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, 16 साल बाद जीता खिताब; अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

FIFA World Cup Final 2026: स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल 106वें मिनट में फेरन टोरेस ने किया। इसके साथ ही स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीती।

100 मिनट तक मार्टिनेज ने बचाई अर्जेंटीना की उम्मीद

पूरे मुकाबले में स्पेन का दबदबा रहा। लामिन यामाल, पेड्री, निको विलियम्स और मिकेल ओयारजाबाल लगातार अर्जेंटीना के गोल पर हमले करते रहे, लेकिन गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार बचाव करते हुए करीब 100 मिनट तक स्पेन को गोल करने से रोके रखा। उनकी बेहतरीन गोलकीपिंग की बदौलत मुकाबला 90 मिनट तक गोलरहित रहा।

एंजो फर्नांडेज के रेड कार्ड ने बदल दिया मैच

90 मिनट तक अर्जेंटीना किसी तरह मुकाबले में टिकी रही और टीम की नजर पेनल्टी शूटआउट पर थी। लेकिन इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडेज ने पाउ क्यूबार्सी पर खतरनाक टैकल कर दिया। रेफरी ने उन्हें दूसरा यलो कार्ड दिखाते हुए रेड कार्ड दे दिया। इसके बाद अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई और स्पेन ने गेंद पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।

एंजो फर्नांडीज के रेड कार्ड ने बदल दी फाइनल की तस्वीर

निको विलियम्स के हेडर पर टोरेस ने किया विजयी गोल

103वें मिनट में मिकेल मेरिनो आसान मौका गंवा बैठे, लेकिन तीन मिनट बाद निको विलियम्स ने शानदार हेडर से गेंद फेरन टोरेस के सामने पहुंचाई। टोरेस ने बिना कोई गलती किए दाएं पैर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद नेट में भेज दी और स्पेन को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

यामाल के सामने फीके पड़े मेसी

फाइनल को लियोनेल मेसी और युवा स्टार लामिन यामाल की टक्कर के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि स्पेन की मजबूत मिडफील्ड और डिफेंस ने मेसी को पूरे मैच में खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दूसरी ओर यामाल ने लगातार अर्जेंटीना के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और स्पेन के आक्रमण की अगुवाई की।

ये भी पढ़ेंः

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग; वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

स्पेन ने फिर दिखाई अपनी बॉल पजेशन फुटबॉल

रोड्री की अगुआई में स्पेन ने पूरे मैच में गेंद पर करीब 65 प्रतिशत समय कब्जा बनाए रखा। अर्जेंटीना को काउंटर अटैक के बहुत कम मौके मिले और स्पेन ने अपने पारंपरिक पजेशन गेम से मैच की रफ्तार नियंत्रित रखी।

जीत के बाद जश्न, फिर हुई हल्की नोकझोंक

अंतिम सीटी बजते ही स्पेनिश खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े और 16 साल के इंतजार के खत्म होने का जश्न मनाया। दूसरी ओर अर्जेंटीना के खिलाड़ी निराश नजर आए। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन मामला जल्द शांत हो गया। इसके बाद स्पेन के कप्तान ने विश्व कप ट्रॉफी उठाई और पूरा स्टेडियम ‘वीवा एस्पाना’ के नारों से गूंज उठा।

एम्बाप्पे बने गोल्डन बूट विजेता

फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ गोल्डन बूट जीता। वहीं लियोनेल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

स्पेन का विजयी सफर

स्पेन ने टूर्नामेंट की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ ड्रॉ से की थी, लेकिन इसके बाद लगातार जीत दर्ज की। ग्रुप स्टेज में सऊदी अरब और उरुग्वे को हराने के बाद स्पेन ने नॉकआउट में ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और फ्रांस जैसी मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई और आखिर में अर्जेंटीना को हराकर विश्व चैंपियन बन गया।

एम्बाप्पे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

किलियन एम्बाप्पे ने इस विश्व कप में 10 गोल कर अपने कुल विश्व कप गोलों की संख्या 22 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का दावा किया। वहीं लियोनेल मेसी 21 गोल के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

फाइनल की शुरुआती एकादश

स्पेन: उनाई सिमोन, पेड्रो पोरो, एमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, फेबियन रुइज, एलेक्स बाएना, रोड्री (कप्तान), दानी ओल्मो, लामिन यामाल, मिकेल ओयारजाबाल।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, रोड्रिगो डी पॉल, निको गोंजालेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी (कप्तान)।

ये भी पढ़ेंः

योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मिले; ₹5 लाख की मदद और आवास का ऐलान

ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने स्पेन को सौंपी ट्रॉफी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने 2026 फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना पर 1-0 की अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) में जीत के बाद स्पेन की टीम को विश्व कप ट्रॉफी प्रदान की।

न्यूयॉर्क के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित न्यूयॉर्क–न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागकर स्पेन को पुरुष फीफा विश्व कप का दूसरा खिताब दिलाया। इसके बाद ट्रॉफी प्रस्तुति समारोह में स्पेन के खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियन बनने का जश्न मनाया।

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर; 14 टीमें और 57 मैच

ICC ODI World Cup 2027: ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग