CJP Protest Jaish Operative Arrested: पश्चिम बंगाल STF ने एक कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। STF के मुताबिक, बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव हमीम मंडल को पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने दिल्ली के CJP छात्र प्रदर्शन में घुसकर हिंसा फैलाने की साजिश रचने का निर्देश दिया था।
STF का दावा है कि हमीम को प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने और माहौल बिगाड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, वह प्रदर्शन के दौरान अशांति फैलाने की योजना पर काम कर रहा था।
गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार भी गिरफ्तार
STF ने हमीम मंडल की कथित सहयोगी और गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को भी झारखंड से गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि दोनों पाकिस्तान से जुड़े एक नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे थे।
STF के अनुसार, अर्पिता सोशल मीडिया के जरिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाकर जानकारी जुटाती थी और उसे हमीम तक पहुंचाती थी। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि दोनों के बीच पिछले करीब चार साल से संपर्क था और उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।
ये भी पढ़ेंः
आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत
CM और नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने का आरोप
STF के IG गौरव शर्मा के मुताबिक, हमीम को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने का काम भी सौंपा गया था। एजेंसी का दावा है कि उससे ऐसी जगहों की जानकारी जुटाने को कहा गया था, जहां सुरक्षा कम हो सकती है।
हनी ट्रैप और अपहरण की साजिश का भी आरोप
STF ने दावा किया है कि यह जांच एक कथित हनी ट्रैप और वसूली की साजिश से शुरू हुई थी। एजेंसी के मुताबिक, अर्पिता पर राज्य मंत्री उमेश राय के बेटे को फंसाने और अपहरण की योजना में शामिल होने का आरोप है।
जांच में STF ने कथित तौर पर विदेशी SIM कार्ड और सोशल मीडिया चैट मिलने की बात कही है। एजेंसी को शक है कि इनका इस्तेमाल कथित हैंडलर्स से संपर्क के लिए किया गया।
14 दिन की STF हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद अदालत ने हमीम मंडल को 14 दिन की STF हिरासत में भेज दिया है। STF अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Purba Bardhaman, West Bengal: The STF has taken Arpita Sarkar, an associate of Hamid Mondal in the Bardhaman terror case, into 14-day custody and has taken her from Bardhaman court to Kolkata for further investigation. pic.twitter.com/VEoflmYFYO
— IANS (@ians_india) August 1, 2026
हालांकि, ये सभी आरोप पश्चिम बंगाल STF के दावे हैं। मामले में जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है।
ये भी पढ़ेंः





