लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा; बोले- भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा

Independence Day: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किले पहुंचे, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने देश को संबोधित किया।

‘भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा’

लाल किले से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रहकर नहीं जीना है। देश को अपनी क्षमताओं को बढ़ाना होगा और अपने हितों की सुरक्षा खुद करनी होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कई चीजें सस्ती मिल जाती हैं, लेकिन केवल सस्ते सामान पर निर्भर रहने से देश की अपनी क्षमताएं तैयार नहीं होतीं। इसलिए भारत को अपनी क्षमता और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

‘वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान अब हर भारतीय के मन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और भारत में बने सामान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

सेमीकंडक्टर उत्पादन में आत्मनिर्भरता का जिक्र

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में चिप का महत्व बहुत बढ़ गया है और चिप के बिना आधुनिक दुनिया की रफ्तार थम सकती है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत में लंबे समय तक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की चर्चा होती रही, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। अब भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है और तीन सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो चुके हैं तथा वहां से निर्यात भी शुरू हो गया है।

‘2047 में विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक यानी 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित भारत बनने का संकल्प लेता है तो दुनिया का भारत की ओर देखने का नजरिया बदलने को मजबूर हो जाता है।

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को रोकना मुश्किल है।

12 साल में कई क्षेत्रों में तेज से किमम किया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि

  • डिफेंस प्रोडक्शन में 4 गुना वृद्धि हुई।
  • खादी और ग्रामोद्योग में 5 गुना वृद्धि हुई।
  • इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग में 7 गुना वृद्धि हुई।
  • रेलवे कोच निर्माण 21 गुना बढ़ा।
  • मोबाइल फोन उत्पादन में 33 गुना वृद्धि हुई।
  • इंटरनेट यूजर्स की संख्या 4 गुना बढ़ी।
  • डिजिटल ट्रांजैक्शन में 100 गुना वृद्धि हुई।
  • नल से जल कनेक्शन देने की रफ्तार 15 गुना बढ़ी।
  • गैस कनेक्शन देने की रफ्तार 6 गुना बढ़ी।
  • टॉयलेट निर्माण की रफ्तार 4 गुना बढ़ी।
  • गरीबों को घर देने का काम 3 गुना तेजी से हुआ।

ये भी पढ़ेंः

इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप से तबाही, 2 की मौत; कई इमारतें ढहीं, तटीय इलाकों में मचा हड़कंप

‘25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश कम समय में दुनिया की प्रमुख तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प को रोकना मुश्किल है।

‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी देश तब महान बनता है, जब वह अपने सपनों को संकल्प और सामर्थ्य के दम पर पूरा करता है। भारत अब छोटे सपनों से चलने वाला देश नहीं है। बड़े सपने देश की सोच का विस्तार करते हैं और मजबूत संकल्प उन्हें पूरा करने की ताकत देते हैं।

उन्होंने देशवासियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

पीएम मोदी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी समेत उन सभी महान लोगों को याद किया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि आज देश हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा की भावना के साथ नए संकल्पों और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।

ज्ञानपथ पर बनाई गई ‘वंदे मातरम्’ की आकृति

स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार ‘वंदे मातरम्’ को खास स्थान दिया गया। 2,500 NCC कैडेट्स और MY Bharat वॉलंटियर्स ने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाई। लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए लाल किले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15 से 20 हजार जवानों की तैनाती की गई। इसके अलावा 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की गई।

समारोह में करीब 5,000 विशेष अतिथि भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ेंः

बैंकॉक एयरपोर्ट पर 28 घंटे फंसे 200 भारतीय, तकनीकी खराबी के बाद आखिरकार दिल्ली रवाना हुई फ्लाइट
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी