राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में फिर लगी आग, 15 मिनट में बुझाई गई; उद्घाटन से एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

Rajasthan HPCL Refinery Fire: राजस्थान के बालोतरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की पचपदरा रिफाइनरी में शुक्रवार शाम एक बार फिर आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में ऑयल लीकेज के बाद चिंगारी से आग भड़क उठी।

आग लगते ही रिफाइनरी का फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया और सायरन बजने लगे। धुआं उठता देखकर मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

उद्घाटन से एक दिन पहले भी लगी थी आग

पचपदरा रिफाइनरी में इससे पहले 20 अप्रैल 2026 को भी आग लगी थी। यह हादसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले हुआ था। उस समय रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लगी थी।

यूनिट से धुआं उठने के बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। हादसे के बाद रिफाइनरी में मरम्मत का काम किया गया और 21 अप्रैल को प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

बाद में 4 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफाइनरी का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ेंः

क्या अब्राहम लिंकन से समुद्र में कूद रहे अमेरिकी सैनिक? 7 मौतों के दावे पर CENTCOM का बड़ा खुलासा

4,500 एकड़ में फैली है रिफाइनरी

HPCL की यह रिफाइनरी राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में करीब 4,500 एकड़ यानी लगभग 7,200 बीघा क्षेत्र में बनी है। यहां विदेशों से आयात किए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस कर पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

रिफाइनरी की सालाना 9 मिलियन टन कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता बताई गई है।

HPCL और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम

पचपदरा रिफाइनरी HPCL और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इसमें HPCL की हिस्सेदारी 74%, जबकि राजस्थान सरकार की हिस्सेदारी 26% है।

करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद तैयार हुई इस परियोजना में शुरुआती अनुमान की तुलना में करीब 42,229 करोड़ रुपएकी अतिरिक्त लागत आई।

देश की हाई-कन्वर्जन रिफाइनरी में शामिल

पचपदरा रिफाइनरी की प्रमुख तकनीकी विशेषताओं में इसका नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स (NCI) करीब 17 होना शामिल है। इसका मतलब है कि रिफाइनरी कम गुणवत्ता वाले और भारी कच्चे तेल को भी पेट्रोल, डीजल और पेट्रोकेमिकल जैसे अधिक मूल्य वाले उत्पादों में बदलने में सक्षम है।

रिफाइनरी के कई बड़े रिएक्टर, कॉलम और टैंक भारत में तैयार किए गए हैं, जबकि कंट्रोल सिस्टम और हाई-प्रेशर कंप्रेसर जैसी तकनीकों में अमेरिका, जापान और यूरोप की विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप फिनिशिंग और वेल्डिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नीदरलैंड के तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली गई।

लगातार दूसरी आग से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रिफाइनरी के उद्घाटन से पहले अप्रैल में आग लगने और अब दोबारा CDU में आग की घटना ने रिफाइनरी की फायर सेफ्टी और ऑपरेशनल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, शुक्रवार की घटना में फायर सिस्टम के तुरंत सक्रिय होने और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान टल गया।

ये भी पढ़ेंः

चमोली टनल हादसे में 9 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा; लैंडस्लाइड के बाद पानी-मलबे में फंसे थे 22 मजदूर
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा; बोले- भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा

Independence Day: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जनगणना 2027: जाति, आधार, बैंक खाते और कोविड वैक्सीन तक पूछे जाएंगे 40 सवाल, पढ़िए पूरी लिस्ट

जनगणना 2027: जाति, आधार, बैंक खाते और कोविड वैक्सीन तक पूछे जाएंगे 40 सवाल, पढ़िए पूरी लिस्ट

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा; बोले- भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा

लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा; बोले- भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा

इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप से तबाही, 2 की मौत; कई इमारतें ढहीं, तटीय इलाकों में मचा हड़कंप

इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप से तबाही, 2 की मौत; कई इमारतें ढहीं, तटीय इलाकों में मचा हड़कंप

बैंकॉक एयरपोर्ट पर 28 घंटे फंसे 200 भारतीय, तकनीकी खराबी के बाद आखिरकार दिल्ली रवाना हुई फ्लाइट

बैंकॉक एयरपोर्ट पर 28 घंटे फंसे 200 भारतीय, तकनीकी खराबी के बाद आखिरकार दिल्ली रवाना हुई फ्लाइट

राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में फिर लगी आग, 15 मिनट में बुझाई गई; उद्घाटन से एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में फिर लगी आग, 15 मिनट में बुझाई गई; उद्घाटन से एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

क्या अब्राहम लिंकन से समुद्र में कूद रहे अमेरिकी सैनिक? 7 मौतों के दावे पर CENTCOM का बड़ा खुलासा

क्या अब्राहम लिंकन से समुद्र में कूद रहे अमेरिकी सैनिक? 7 मौतों के दावे पर CENTCOM का बड़ा खुलासा
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर