वंदे मातरम पर सियासी घमासान- शाह बोले, सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी; गान कैसे रोका, हमने देखा

Amit Shah Vande Mataram Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रगीत की अनदेखी करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इसे फिर सम्मान दिलाने का काम किया है।

‘वंदे मातरम’ रोके जाने को लेकर सोनिया गांधी पर निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के कथित तौर पर रोके जाने का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए… कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। बीच में ही कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने को कहा।”

शाह ने कहा कि वंदे मातरम को दोबारा सम्मान मिलना कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है।

गृह मंत्री ने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया यह “पाप” देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं में जरा भी शर्म बची है तो उन्हें हाथ जोड़कर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

राजस्थान दौरे पर कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

अमित शाह राजस्थान के दौरे पर निंबाहेड़ा पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ समेत राजस्थान के 15 जिलों में 5,659 करोड़ रुपये की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

शाह ने कहा कि राजस्थान में एक दिन में कुल 11,953 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल का उदाहरण बताया।

ये भी पढ़ेंः

UGC-NET पेपर में गड़बड़ी, इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा रद्द; सितंबर में फिर होगा एग्जाम

अलवर में डेयरी प्लांट का शिलान्यास

निंबाहेड़ा के बाद अमित शाह अलवर पहुंचे। यहां उन्होंने सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास किया। इसके अलावा जयपुर डेयरी को आधुनिक बनाने की परियोजना की भी शुरुआत की गई।

शाह ने अलवर मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा की।

‘कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है’

अमित शाह ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल झगड़ा लगाने में लगे हुए हैं।

शाह ने कहा, “मैं आज कह जाता हूं कि कांग्रेस वालों, आपका सूपड़ा साफ होने वाला है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘GYAN’ विजन का भी जिक्र किया। शाह ने बताया कि GYAN का मतलब गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इन चारों वर्गों को सशक्त बनाना जरूरी है।

शाह के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं की हिरासत

अलवर में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने खैरथल-तिजारा कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें रातभर होटल में नजरबंद रखा गया।

शाह की सभा स्थल की ओर जा रहे कांग्रेस नेता दीनबंधु शर्मा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया गया कि उन्होंने काले गुब्बारे आसमान में उड़ाने की कोशिश की थी।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शाह ने जहां कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस नेताओं की हिरासत को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ेंः

इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 47 की मौत; कई इमारतें जमींदोज, अस्पतालों में मची अफरा-तफरी
Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग