Nepal Glacial Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के दौरान एक स्कूल प्रिंसिपल के समय पर लिए गए फैसले से करीब 900 छात्रों की जान बच गई। त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी को बाढ़ की चेतावनी मिलते ही उन्होंने तुरंत स्कूल खाली कराया और छात्रों को सुरक्षित ऊंचाई पर पहुंचाया।
स्कूल में कुल 1,643 छात्र पढ़ते हैं। हादसे के वक्त करीब 900 छात्र कैंपस में मौजूद थे। प्रिंसिपल छात्रों को लेकर पास की पहाड़ी पर पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद पानी, कीचड़, चट्टानों और मलबे का तेज बहाव स्कूल की पूरी इमारत को बहा ले गया। स्कूल के दो कर्मचारी समय पर बाहर नहीं निकल सके और अब भी लापता हैं।
Nepal school principal Rajendra Dawadi recalls the devastating floods that forced him to evacuate more than 900 students to safety, before watching his school disappear beneath the floodwaters. The floods have killed more than 900 people, with nearly 5,000 still missing. pic.twitter.com/onpPxCGJoa
— Al Jazeera English (@AJEnglish) August 31, 2026
955 लोगों की मौत, हजारों अभी भी लापता
26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई। इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में अब तक 955 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
21 दिन में बाढ़ प्रभावित इलाकों को सामान्य करने की तैयारी
नेपाल सरकार ने रसुवा के भोटेकोशी नदी से प्रभावित इलाकों में जरूरी सेवाओं को बहाल करने के लिए टास्क फोर्स बनाया है। सरकार का लक्ष्य 21 दिनों के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी काम पूरा कर लोगों की जिंदगी सामान्य करना है।
टास्क फोर्स सड़क, पुल, पेयजल, झूला पुल, संचार और स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली की निगरानी करेगा। जिन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः नेपाल से बहकर यूपी पहुंचे 17 शव: 955 मौतें, 3,900 से ज्यादा लापता; चीन ने 12 दिन पहले दिया था अलर्ट
चिलिमे में सुरंग तक पहुंची भारतीय रेस्क्यू टीम
भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाली सेना के साथ चिलिमे और लांगटांग की हाइड्रोपावर परियोजनाओं में खोज और बचाव अभियान चला रही है। खराब मौसम और मुश्किल रास्तों के बावजूद टीम चिलिमे में सुरंग तक पहुंच गई और अंदर सुरक्षा रस्सियां लगाईं।
लांगटांग में भारतीय टीम ने सुरंग के अंदर 185 मीटर तक जांच की। बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।
158 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया
बाढ़ के बाद अब तक 158 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। भारत की फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीमें नेपाल में राहत, खोज और बचाव अभियान में जुटी हैं।
काठमांडू में भारतीय फोरेंसिक टीम ने नेपाल पुलिस की फोरेंसिक साइंस लैब के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया। दोनों देशों की टीमों ने शवों की पहचान, जांच और जरूरी दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की।
ये भी पढ़ेंः नेपाल बाढ़ में भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीमें तैनात; मौत का आंकड़ा 804 पहुंचा






