नेपाल बाढ़ में 1066 मौतें, 4400 से ज्यादा लापता: अज्ञात शव दफनाए जा रहे, DNA से होगी पहचान

Nepal Glacial Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। आपदा में अब तक 1066 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4400 से ज्यादा लोग लापता हैं। बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं हो पाने के कारण प्रशासन ने अज्ञात शवों को जलाने के बजाय दफनाने का फैसला किया है।

अज्ञात शवों को दफनाने का फैसला

बाढ़ के पानी और कीचड़ में कई दिनों तक दबे रहने के कारण शवों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कई शव फूलने और सड़ने लगे हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रशासन अज्ञात शवों को सामूहिक कब्रों में दफना रहा है।

इस फैसले का मकसद शवों के अवशेषों को सुरक्षित रखना है, ताकि बाद में DNA जांच के जरिए मृतकों की पहचान की जा सके। पहचान होने के बाद अवशेषों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

शवगृह और अस्थायी केंद्र भी भर चुके

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव मिलने से शवगृह और अस्थायी शव रखने के केंद्रों पर दबाव बढ़ गया है। प्रशासन के लिए सभी शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से अज्ञात शवों को दफनाने का विकल्प अपनाया गया है।

नेपाल में 1050, तिब्बत में 16 मौतें

मंगलवार शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, नेपाल में 1050 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में 16 लोगों की जान गई है। इस तरह मृतकों की कुल संख्या 1066 पहुंच गई है। वहीं, 4400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

ये भी पढ़ेंः नेपाल में प्रिंसिपल ने 900 छात्रों की जान बचाई, चेतावनी मिलते ही खाली कराया स्कूल; कुछ देर बाद पूरी इमारत बही

PM बालेन शाह ने क्लाइमेट चेंज को बताया बड़ी वजह

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बाढ़ और आपदा के पीछे जलवायु परिवर्तन की बड़ी भूमिका बताई है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में तापमान करीब 1.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है।

शाह के मुताबिक, विशेषज्ञ बाढ़ की एक वजह बर्फ और हिमखंडों के बड़े हिस्से के टूटने को भी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण नेपाल जैसे हिमालयी देशों के सामने बढ़ते आपदा के खतरे का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाया जाना चाहिए।

रसुवा-नुवाकोट में राहत का इंतजार

बाढ़ प्रभावित रसुवा और नुवाकोट के कई इलाकों में अब भी राहत सामग्री की कमी बनी हुई है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी NDRRMA के मुताबिक, रसुवा के उत्तरगया इलाके में लोगों को टेंट, चावल, दाल और अन्य जरूरी सामान की जरूरत है।

कई इलाकों में शवों और मरे हुए जानवरों से फैल रही बदबू को रोकने के लिए कीटाणुनाशक और अन्य रसायनों की भी जरूरत है। वहीं, ढाडिंग जिले के कई हिस्सों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।

बाढ़ में सड़कें और पुल टूट जाने के कारण राहत और बचाव दलों की प्रभावित इलाकों तक पहुंच भी मुश्किल बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः नेपाल से बहकर यूपी पहुंचे 17 शव: 955 मौतें, 3,900 से ज्यादा लापता; चीन ने 12 दिन पहले दिया था अलर्ट

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “नेपाल बाढ़ में 1066 मौतें, 4400 से ज्यादा लापता: अज्ञात शव दफनाए जा रहे, DNA से होगी पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं