दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और DU को ठहराया जिम्मेदार; सरकार से भी मांगा जवाब

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हॉस्टल हादसे को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने हादसे के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि बाहर से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए बने हॉस्टलों की स्थिति बेहद खराब है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

हाईकोर्ट ने मामले में MCD, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और दिल्ली विश्वविद्यालय को नोटिस जारी करते हुए 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट ने PG-हॉस्टल ऑडिट के दिए निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने PG और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने MCD को एक हफ्ते के भीतर PG और हॉस्टल का ऑडिट करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ बिल्डिंग मालिकों की नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों की भी है। अगर अधिकारियों ने अपनी कानूनी जिम्मेदारियां सही तरीके से निभाई होतीं, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

कोर्ट ने MCD से पूछा है कि क्या PG आवासों के लिए कोई नियामक ढांचा मौजूद है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय को बाहर से आने वाले छात्रों और उपलब्ध हॉस्टल सुविधाओं का पूरा विवरण देने का निर्देश दिया गया है।

हाईकोर्ट ने बिल्डिंग की वैध अनुमतियों और संबंधित अधिकारियों की संभावित लापरवाही का विवरण भी मांगा है। कोर्ट ने कहा कि DU में हॉस्टल सुविधाओं की कमी के कारण बाहर से आने वाले कई छात्रों को PG में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

याचिकाकर्ता के वकील ने बताई हाईकोर्ट की कार्रवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता उमेश कुमार ने बताया कि याचिका में दिल्ली सरकार को प्रतिवादी नंबर-1, MCD को नंबर-2, केंद्र सरकार को नंबर-3 बनाया गया है। इसके अलावा NHRC और दिल्ली विश्वविद्यालय को भी पक्षकार बनाया गया है। सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें 10 दिनों के भीतर हलफनामा दाखिल करना होगा।

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए हॉस्टलों की कमी पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि PG की स्थिति बेहद असुरक्षित है और राज्य सरकार व विश्वविद्यालयों को अधिक संख्या में हॉस्टल बनाने चाहिए।

हादसे में 7 लोगों की मौत

सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, जिनमें 5 की हालत गंभीर है। करीब 27 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार शाम 4:30 बजे अभियान पूरा हुआ।

मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार (19), अर्पित जाज (35), युवराज सोनी (19), पवन कुमार (17), सुरेंद्र सिंह (56), अक्षत सिंह (19) और परम लाल कोरी (30) के रूप में हुई है।

बिल्डिंग मालिक समेत तीन गिरफ्तार

हादसे के मामले में दिल्ली पुलिस ने हॉस्टल के मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ेंः चेन्नई मेट्रो के अंदर ‘गर्लफ्रेंड को 0% ब्याज’ वाला विज्ञापन, DMK सांसद भड़कीं, बोलीं- तुरंत हटाओ

MCD के 5 अधिकारी निलंबित

दिल्ली सरकार ने हादसे के बाद MCD के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें डिप्टी कमिश्नर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।

पांचवीं मंजिल वाले भवन होंगे सील

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे के बाद सख्त और व्यापक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के आदेश दिए गए हैं। आसपास के PG और अन्य इमारतों की भी जांच की जाएगी। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल सीलिंग की कार्रवाई होगी।

सरकार PG, स्कूल, नर्सिंग होम और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों वाली इमारतों के लिए समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और सेफ्टी सर्टिफिकेशन अनिवार्य करने की नीति भी लाएगी।

आशीष सूद बोले- कोचिंग और PG की होगी सुरक्षा जांच

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कोचिंग संस्थानों और PG वाले इलाकों में इमारतों की सुरक्षा की सभी विभाग मिलकर जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम कम से कम समय में पूरा किया जाएगा। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्य निकेतन हादसे को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसों से पहले रोकथाम नहीं होती और बाद में बयानबाजी की जाती है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ छोटे अधिकारियों पर जिम्मेदारी डाल दी जाती है, जबकि असली जिम्मेदार जवाबदेही से बच जाते हैं।

उन्होंने सत्य निकेतन हादसे को अन्य घटनाओं से जोड़ते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की और सवाल उठाया कि दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार होने के बावजूद ऐसी घटनाओं को रोकने में सरकार क्यों विफल रही।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली PG हादसा: बेसमेंट में तोड़फोड़ के दौरान गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे से 6 शव बरामद; 12 लोगों का रेस्क्यू, मलबे में अभी भी तलाश जारी

 

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और DU को ठहराया जिम्मेदार; सरकार से भी मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं