कार डिप्लोमेसी: मोदी-पुतिन फिर कार में बैठे, 12 दिनों में दूसरी बार; 2014 से 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ कर चुके हैं कार राइड

Modi Putin Car Diplomacy: दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की एक तस्वीर ने लोगों का खासा ध्यान खींचा। दरअसल, द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर इनोप्रोम प्रदर्शनी पहुंचे। यह कार पुतिन की बख्तरबंद ‘ऑरस सीनेट लिमोजिन’ है।

12 दिनों में दूसरी बार साथ कार में दिखे मोदी-पुतिन

इससे पहले दोनों नेता 12 दिन पहले, 31 अगस्त को किर्गिस्तान के बिश्केक में भी एक साथ कार में सफर करते नजर आए थे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी विदेशी नेता के साथ कार में बैठने का यह पहला मौका नहीं है।

2014 के बाद पीएम मोदी बराक ओबामा, इमैनुएल मैक्रों समेत 11 विश्व नेताओं के साथ कार में सफर कर चुके हैं। वहीं, मोदी और पुतिन इससे पहले भी तीन बार एक साथ कार में बैठ चुके हैं।

1 सितंबर 2025 | तियानजिन, चीन

SCO समिट के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक साथ कार से होटल तक सफर किया। करीब 10 मिनट के सफर के दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। होटल पहुंचने के बाद भी दोनों करीब 45 मिनट तक चर्चा करते रहे।

तियानजिन, चीन: SCO शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक के लिए पीएम मोदी और पुतिन ने एक साथ कार से सफर किया।

4 दिसंबर 2025 | नई दिल्ली,

भारत पुतिन के भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी खुद उन्हें रिसीव करने पालम एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद दोनों एक ही कार में सवार होकर 7, लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हुए।

नई दिल्ली, पीएम मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत किया।

31 अगस्त 2026 | बिश्केक, किर्गिस्तान

SCO बैठक के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात के बाद मोदी और पुतिन ने फिर साथ कार में सफर किया। दोनों एक ही कार से वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

बिश्केक, किर्गिस्तान: छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार से पहुंचे।

पुतिन की कार की स्पीड ट्रंप की ‘द बीस्ट’ से दोगुनी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान उनकी लिमोजिन कार ‘ऑरस सीनेट’ भी चर्चा में है। करीब 7 टन वजनी यह कार सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास है। इसके एक दरवाजे का वजन करीब 900 किलो बताया जाता है, जिसे हाथ से नहीं बल्कि हाइड्रोलिक सिस्टम से खोला जाता है।

ऑरस सीनेट की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आधिकारिक कार ‘द बीस्ट’ की बताई गई करीब 112 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से लगभग दोगुनी से भी ज्यादा है। यह कार बुलेट और ब्लास्ट प्रूफ सुरक्षा से लैस है।

क्या होती है ‘कार डिप्लोमेसी’?

कार डिप्लोमेसी का मतलब है जब दो देशों के शीर्ष नेता कूटनीतिक औपचारिकताओं और प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर एक ही कार में साथ सफर करते हैं।

इसे महज सामान्य कार राइड नहीं माना जाता। ऐसे मौके अक्सर दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत सहजता, दोस्ती और भरोसे का संदेश देते हैं। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इस तरह की तस्वीरों को दोनों देशों के रिश्तों की गर्मजोशी के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है।

ये भी पढ़ेंः

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “कार डिप्लोमेसी: मोदी-पुतिन फिर कार में बैठे, 12 दिनों में दूसरी बार; 2014 से 11 वर्ल्ड लीडर्स के साथ कर चुके हैं कार राइड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं