पूजा को लेकर विवाद का खूनी खेल: पत्नी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, गिरफ्तारी से बचने के लिए बच्चों को बनाया बंधक; पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूजा को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 42 वर्षीय अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी, 9 साल के बेटे और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। करीब 7 घंटे तक पुलिस उसे सरेंडर करने के लिए समझाती रही। बाद में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग में अरविंद घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

घटना अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव की है। पुलिस के मुताबिक, अरविंद के घर में पिछले चार दिनों से पूजा चल रही थी। परिवार को आशंका थी कि अरविंद पर भूत-प्रेत का साया है। इसी वजह से घर पर पूजा कराई जा रही थी। पूजा में पंडित महेंद्र पाठक (60), अखिलेश मिश्रा (55) समेत अन्य लोग शामिल थे।

पत्नी से विवाद के बाद पुजारियों से भी भिड़ा

बताया गया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे अरविंद बाजार से घर लौटा। इसके बाद पत्नी बबीता से उसका विवाद होने लगा। पूजा करा रहे पुजारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे भी बहस करने लगा। इसी दौरान उसने पुजारियों से आधार कार्ड मांगा और कथित तौर पर अपशब्द कहे।

विवाद बढ़ने के बाद अरविंद अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आया और पत्नी बबीता सिंह तथा दोनों पुजारियों पर गोली चला दी। फायरिंग में तीनों की मौत हो गई।

तीन बच्चों को कमरे में किया बंद

फायरिंग के बाद अरविंद अपने तीन बच्चों को लेकर एक कमरे में चला गया और खुद को अंदर बंद कर लिया। उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति गंभीर होने पर SOG और ATS की टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और अरविंद को लगातार सरेंडर करने के लिए समझाती रही। करीब सात घंटे तक वह बच्चों के साथ कमरे में बंद रहा।

ये भी पढ़ेंः जमुई छेड़खानी केस में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब तक 8 गिरफ्तार

9 साल के बेटे को भी मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1 बजे अरविंद ने अपने 9 साल के बेटे शौर्य को गोली मार दी। इसके बाद पुलिस ने घर के अंदर कार्रवाई शुरू की। टीम ने स्टेन ग्रेनेड और टियर गैस का इस्तेमाल किया और घर में दाखिल हुई।

पुलिस का दावा है कि इस दौरान अरविंद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पुलिस टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी। घायल अरविंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ADG ने बताया- बच्चों को सुरक्षित निकाला

वाराणसी जोन के ADG नवीन अरोड़ा ने बताया कि सात घंटे की घेराबंदी के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक बेटे को गोली लगी थी, जबकि दोनों बेटियां सदमे और डिहाइड्रेशन की स्थिति में थीं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

ADG के मुताबिक, आरोपी के अंदर से फायरिंग के बाद SSP और SOG टीम ने स्टन ग्रेनेड व आंसू गैस का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश किया। जवाबी फायरिंग में अरविंद घायल हुआ। उसके खिलाफ हत्या और बेटे को गोली मारने समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना में पांच लोगों की मौत

इस घटना में आरोपी अरविंद सिंह समेत पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में अरविंद की पत्नी बबीता सिंह (40), बेटा शौर्य (9) और दो पुजारी महेंद्र पाठक (60) व अखिलेश मिश्रा (55) शामिल हैं। पुलिस ने कमरे से बच्चों को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा है।

ये भी पढ़ेंः ‘समझौता करो, वरना खत्म कर देंगे’, ट्रंप ने UN में फिर ईरान को धमकाया; 7 महीने में 10 से ज्यादा बार दी धमकियां

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

One thought on “पूजा को लेकर विवाद का खूनी खेल: पत्नी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, गिरफ्तारी से बचने के लिए बच्चों को बनाया बंधक; पुलिस एनकाउंटर में ढेर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग