जमुई छेड़खानी केस में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब तक 8 गिरफ्तार

Jamui Molestation Case: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को नंदन पुलिस को देखकर भागने लगा था। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नंदन यादव उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां 19 सितंबर को दोनों छात्र-छात्रा घूमने गए थे। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिखाई दे रहा युवक नंदन यादव है।

ADG लॉ एंड ऑर्डर सुहिता अनुपम ने बताया कि नंदन पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी।

SIT ने शुरू की आरोपियों की तलाश

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। जमुई जिले में सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि घटना 19 सितंबर की शाम हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महिला अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। SIT की टीम सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

जमुई SP ने बताया कैसे पकड़े गए आरोपी

जमुई SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि 21 सितंबर की सुबह वायरल वीडियो से घटना की जानकारी मिली। पीड़िता की पहचान कर उसके बयान पर FIR दर्ज की गई और SDPO के नेतृत्व में SIT बनाई गई।

पीड़िता की पहचान और वीडियो वायरल करने वाले करीब 120 YouTubers और सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहचान की गई है। SP के मुताबिक, हरेराम यादव भागते समय घायल हुआ, जबकि नंदन यादव उसी इलाके में कांस की घास में छिपा था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

मामले में अब तक 8 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है, जबकि तीन आरोपी नाबालिग हैं। इसके अलावा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भागने के दौरान एक आरोपी का पैर टूटा

पुलिस ने हरेराम नाम के एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह भी जंगल वाले इलाके में छिपा हुआ था। पुलिस से बचने के लिए भागते समय वह गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया। उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रामाशीष चौधरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ेंः UN में बोले डोनाल्ड ट्रंप- ‘मैंने भारत-पाकिस्तान की जंग रुकवाई’, इससे पहले भी कई बार कर चुके हैं ऐसा दावा

19 सितंबर को हुई थी छात्रा से बदसलूकी

घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। दोनों पीड़ित छात्र-छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ बदसलूकी की और उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

करीब एक घंटे तक परेशान करने का आरोप

पुलिस की जांच और सामने आए वीडियो के मुताबिक, दोनों छात्रों के साथ करीब एक घंटे तक अभद्रता की गई। दोनों वहां से निकलने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान नंदन ने छात्रा को पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की।

वीडियो में छात्र अपनी दोस्त को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता दिखाई देता है। दोनों के बीच खींचतान होती है और छात्र किसी तरह अपनी दोस्त को छुड़ा लेता है। इसके बाद भी आरोपी दोनों को रोकने और परेशान करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

घटना को लेकर बिहार में सियासत तेज

जमुई की इस घटना को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्ता पक्ष ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

सपा का बिहार सरकार पर हमला

जमुई छेड़खानी मामले पर SP विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की कोशिश की गई। बिहार के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि अगर राज्य में किसी बेटी के साथ ऐसी कोई घटना होती है तो वह इस्तीफा दे देंगे…”

तेज प्रताप यादव बोले- BJP-JDU सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

जमुई मामले पर तेज प्रताप यादव ने बिहार की BJP-JDU सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब तक बिहार में BJP-JDU की सरकार है, तब तक बिहार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित रह ही नहीं सकतीं। BJP-JDU सरकार में हर अपराधी सत्ता संरक्षित है।”

महुआ माजी बोलीं- ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “किसी भी महिला के साथ, चाहे वह वयस्क महिला हो या नाबालिग लड़की, अगर ऐसी घटना होती है तो हमें दुख होता है। ऐसी घटनाएं भविष्य में नहीं होनी चाहिए। हम इस मुद्दे पर राजनीति भी नहीं करना चाहते। लेकिन जब यही घटना उन राज्यों में होती है, जहां BJP सत्ता में नहीं है, तो BJP के लोग झंडे लेकर सड़कों पर उतर जाते हैं, खूब हंगामा करते हैं, तरह-तरह की बातें करते हैं और पूरे माहौल को गरमा देते हैं।”

BJP सांसद राजीव भट्टाचार्जी ने तेज प्रताप यादव पर साधा निशाना

जमुई छेड़खानी मामले पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के बयान को लेकर BJP सांसद राजीव भट्टाचार्जी ने कहा, “जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां कानून-व्यवस्था पर काम करना सबसे पहली प्राथमिकता है। देश तभी तरक्की करेगा, जब कानून-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण रहेगी।”

जमुई कांड पर मांझी बोले- अपराध बर्दाश्त नहीं

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जमुई छेड़खानी मामले पर कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि मामले में SIT गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी। मांझी ने कहा कि बेटियों और परिवारों के साथ ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

छात्रा से छेड़खानी: पूरी घटनाक्रम

19 सितंबर | शाम 7 बजे
जम्मू के मडवा पहाड़ी से वापस लौट रहे युवकों ने छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका और उनके साथ अभद्रता की।

शाम 7:30 बजे
युवकों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्रा मदद की गुहार लगाती रही और घटना का वीडियो भी बनाया गया।

21 सितंबर | सुबह
पुलिस पीड़ितों तक पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

21 सितंबर | दोपहर
एसपी विवेकजीत दयाल के निर्देश पर एसडीपीओ दीपक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।

21 सितंबर | शाम
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों नाबालिग बताए गए हैं, जिनकी उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच है।

22 सितंबर | सुबह
वीडियो वायरल करने के आरोपी रामरशीष को गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी हरे राम को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

22 सितंबर | दोपहर
छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, वह भागने की कोशिश कर रहा था।

ये भी पढ़ेंः 70 नहीं, 105 बार अयोध्या राम मंदिर में चोरी! CCTV में हर हरकत कैद, जूते-जेब में चंदा रखते दिखे आरोपी

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

One thought on “जमुई छेड़खानी केस में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब तक 8 गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग