मशरूम सूप से तिल वाली मछली तक… जिनपिंग के लिए ट्रंप के स्टेट डिनर में क्या-क्या परोसा गया?

Trump Xi Jinping State Dinner: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर आयोजित किया। इस खास डिनर में अमेरिकी और चीनी स्वाद का मेल देखने को मिला। डिनर का खास मेन्यू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने तैयार किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्टेट डिनर के लिए स्वागत किया।

शुरुआत में परोसा गया जंगली मशरूम का सूप

डिनर की शुरुआत पीले स्क्वैश से बने गाढ़े सूप से हुई। इसमें जंगली मशरूम, हरी जड़ी-बूटियां, कुरकुरा पैनसेटा और हरे प्याज का तेल शामिल किया गया था।

मुख्य व्यंजन में तिल वाली सी-बास मछली

इसके बाद तिल की परत वाली सी-बास मछली परोसी गई। इसके साथ बोक चॉय, भुना हुआ बैंगन और हरी चटनी दी गई। बोक चॉय चीन में लोकप्रिय सब्जी है, जो देखने में छोटी पत्तागोभी जैसी होती है।

मिठाई में चेरी, अखरोट और आइसक्रीम

डिनर के अंत में वनीला क्रीम, खट्टी चेरी और अखरोट से तैयार मिठाई परोसी गई। इसके साथ आइसक्रीम भी थी, जिसमें व्हाइट हाउस में तैयार किया गया शहद इस्तेमाल किया गया।

ट्रंप बोले- अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर

डिनर के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन की राजनीतिक व्यवस्थाएं अलग हैं, लेकिन दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते पहले से बेहतर हैं।

ट्रंप ने अपने बीजिंग दौरे को याद करते हुए कहा कि चीन में उनका जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ था, अब अमेरिका भी जिनपिंग को वैसा ही सम्मान देना चाहता है।

इस दौरान ट्रंप ने जिनपिंग को अमेरिका के राष्ट्रीय पक्षी बाल्ड ईगल का करीब 3 फीट ऊंचा स्टैच्यू भी तोहफे में दिया। उन्होंने इसे अमेरिका की आजाद और ऊंची उड़ान भरने वाली भावना का प्रतीक बताया।

ये भी पढ़ेंः 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे जिनपिंग, प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पहुंचे ट्रंप; आज व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर, AI-ताइवान समेत 4 बड़े मुद्दों पर होगी बातचीत

जिनपिंग ने अमेरिका-चीन संबंधों का इतिहास याद किया

जिनपिंग ने अपने संबोधन में अमेरिका-चीन संबंधों के इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चीन का मजबूत होना अमेरिका के खिलाफ नहीं है। उनके मुताबिक, दोनों देश अपने-अपने विकास और लक्ष्यों के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका और चीन के साथ मिलकर जापान का मुकाबला करने का भी जिक्र किया।

जिनपिंग ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की 1972 में चीन यात्रा और पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर की भूमिका को भी याद किया।

वहीं, उनके भाषण में ताइवान और दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित मुद्दों का जिक्र नहीं हुआ। उन्होंने चीन की परमाणु क्षमता या अमेरिका-चीन के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा पर भी बात नहीं की।

स्टेट डिनर में टेक जगत के बड़े चेहरे पहुंचे

स्टेट डिनर में अमेरिका के टेक और बिजनेस जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें जेफ बेजोस, एलन मस्क, सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन, जेन्सेन हुआंग और माइकल डेल शामिल थे।

सैम ऑल्टमैन व्हाइट हाउस पहुंचने पर लोगों को ऑटोग्राफ देते नजर आए। वहीं एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग अपने आम काले लेदर जैकेट के बजाय टक्सीडो में पहुंचे।

ट्रंप-जिनपिंग की करीब 2 घंटे चली बैठक

स्टेट डिनर से पहले ट्रंप और जिनपिंग ने व्हाइट हाउस में करीब 2 घंटे बैठक की। यह बैठक तय समय से करीब एक घंटे ज्यादा चली।

बंद कमरे में हुई इस बैठक में AI, व्यापार, सुरक्षा और अमेरिका-चीन संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने जिनपिंग के साथ अपने निजी रिश्ते और दोनों नेताओं के बीच दोस्ती पर जोर दिया। वहीं, जिनपिंग ने व्यक्तिगत रिश्तों की तुलना में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों और आपसी हितों पर अधिक जोर दिया।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप-जिनपिंग की व्हाइट हाउस में मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति बोले- अमेरिका-चीन टकराव से बचें; ट्रंप ने कहा- हम सच्चे दोस्त, अमेरिकी मीडिया ने किया बहिष्कार

Spread the love

Related Posts

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मुकाबला जापान के…

Spread the love

Continue reading
हाईजैक होता विमान तो क्या करता इजराइल? 174 यात्रियों वाले प्लेन को मार गिराने की थी तैयारी

Israel Plane Hijacking Plan Failed: दुबई से उड़ान भरने वाले 174 यात्रियों से भरे एक विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद इजराइल ने संभावित बड़े आतंकी हमले को रोकने के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “मशरूम सूप से तिल वाली मछली तक… जिनपिंग के लिए ट्रंप के स्टेट डिनर में क्या-क्या परोसा गया?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग