आज निपटा लें बैंक का काम! कल से 3 दिनों तक रहेंगे बैंक बंद, 5-डे वर्किंग की मांग पर कर्मचारी हड़ताल पर

Bank Work Alert: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लें। कल से लगातार 3 दिनों तक सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं।

रविवार होने के बावजूद आज सरकारी बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। ऐसे में बैंक शाखाओं में कैश जमा करने, निकासी, चेक से जुड़े काम और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

5-डे वर्किंग की मांग पर हड़ताल

बैंक कर्मचारी यूनियनें लंबे समय से 5-डे वर्किंग लागू करने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

हड़ताल में AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC समेत 7 प्रमुख बैंक यूनियनें शामिल हैं। यूनियनों का दावा है कि इन संगठनों से करीब 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं।

5-डे बैंकिंग की मांग के पीछे कुछ और मकसद? BMS नेता गिरीश चंद्र आर्य ने उठाए सवाल

पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था और रविवार को बैंक संचालन को लेकर BMS नेता गिरीश चंद्र आर्य ने 28, 29 और 30 सितंबर की हड़ताल को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल का आह्वान UFBU की ओर से किया गया है और BMS इसमें शामिल नहीं है। उनके मुताबिक, BMS के लिए बैंकिंग सामान्य रहेगी।

आर्य ने कहा कि रविवार को बैंक खोलने को लेकर BMS को आपत्ति थी, क्योंकि इसकी जरूरत नहीं थी। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को DFS के सचिव से मुलाकात कर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण लिया गया था।

BMS नेता ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ 5-डे बैंकिंग के मुद्दे पर पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय छमाही क्लोजिंग का है और ऐसे समय में हड़ताल को लेकर सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले 11 तारीख और 27 जनवरी को भी हड़ताल का आह्वान किया गया था। आर्य के मुताबिक, BMS 27 जनवरी की हड़ताल में शामिल था, लेकिन मौजूदा हड़ताल में संगठन शामिल नहीं है।

आर्य ने दावा किया कि “यह हड़ताल बैंक कर्मचारियों के लिए 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर नहीं है, बल्कि इसका मकसद कुछ और है।”

सरकार और बैंक यूनियनों के बीच नहीं बनी सहमति

हड़ताल से पहले वित्तीय सेवा विभाग, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की गई थी। हालांकि, यूनियनों ने अपनी मांगों पर कायम रहने का फैसला किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का कहना है कि बैंकों में 5-डे वर्किंग लागू करने का कोई औपचारिक वादा नहीं किया गया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर सहमति नहीं बनी थी।

ये भी पढ़ेंः SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, नाम कटा तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे BLO; क्लेम की तारीख बढ़ी

ATM से कैश निकालने वालों को राहत

हड़ताल के दौरान सरकारी बैंकों के ATM से कैश निकालने की सुविधा जारी रहेगी। दी गई जानकारी के मुताबिक, मंथली फ्री ATM लिमिट खत्म होने के बाद भी हड़ताल के दौरान कैश निकासी पर अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

RBI के मौजूदा नियमों के तहत ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM से मेट्रो शहरों में 3 और गैर-मेट्रो शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। इसके बाद कैश निकासी पर ₹23 + GST का चार्ज लगता है।

PLI को लेकर भी विरोध

5-डे वर्किंग के अलावा बैंक यूनियनें परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़े नए नियमों का भी विरोध कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव का प्रावधान किया गया है।

ऐसे में अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो आज ही उसे पूरा कर लेना बेहतर होगा, क्योंकि अगले तीन दिनों तक हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः शहबाज ने UN में भारत को दी जंग की धमकी, कहा- सिंधु का पानी रोका तो युद्ध मानेंगे; कश्मीर को बताया ‘गले की नस’

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading

One thought on “आज निपटा लें बैंक का काम! कल से 3 दिनों तक रहेंगे बैंक बंद, 5-डे वर्किंग की मांग पर कर्मचारी हड़ताल पर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग