LPU में अफवाह से बिगड़ा माहौल, छात्रों ने कैंपस को घेरा; शीशे तोड़े, इमारतों में लगाई आग

LPU Student Protest: जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े एक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आने के बाद छात्रों का गुस्सा बढ़ गया। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों में एक छात्रा के साथ रेप और इसके बाद उसके आत्महत्या करने की बात कही गई। हालांकि, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी पर भी आरोप लगाए गए। इसी बीच बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

करीब 2 हजार छात्रों ने किया प्रदर्शन

SSP गौरव तूरा के अनुसार, एक वायरल मैसेज के जरिए छात्रा से जुड़ी एक ऐसी घटना की जानकारी सामने आई, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। कुछ छात्रों ने छात्रा के आत्महत्या करने की बात कही, जबकि कुछ ने उसके साथ रेप होने का दावा किया। इसके बाद छात्रों में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई।

पुलिस के मुताबिक, करीब 2,000 छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन की शुरुआत गर्ल्स हॉस्टल के पास हुई। इसके बाद छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

ये भी पढ़ेंः UN में जयशंकर बोले- आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, सीमा पार सरकार शामिल तो होगी जिम्मेदार

शीशे तोड़े, ईंट-पत्थर और गमले फेंके

प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया। छात्रों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े और ईंट-पत्थर व गमले फेंके। कैंपस की कुछ इमारतों के हिस्सों में आग लगाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

छात्रों ने नेशनल हाईवे को भी घेर लिया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक अब हाईवे को खोल दिया गया है।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

SSP गौरव तूरा ने बताया कि अभी तक पुलिस को छात्रा के रेप या आत्महत्या से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत भी नहीं आई है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेंः आज निपटा लें बैंक का काम! कल से 3 दिनों तक रहेंगे बैंक बंद, 5-डे वर्किंग की मांग पर कर्मचारी हड़ताल पर

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

One thought on “LPU में अफवाह से बिगड़ा माहौल, छात्रों ने कैंपस को घेरा; शीशे तोड़े, इमारतों में लगाई आग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग