लश्कर का टॉप कमांडर हाशिम मूसा ढेर, बडगाम के जंगलों में छिपा था; सुरक्षाबलों ने खोजकर मार गिराया, सितंबर में 5 आतंकी मारे गए

Hashim Musa Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया है। मंगलवार देर रात खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हाशिम मूसा मारा गया।

सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के रूप में हुई है।

भारतीय सेना ने ऑपरेशन कोराग नाम दिया

भारतीय सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन कोराग’ नाम दिया है। सेना के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

सुरक्षाबलों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। हाशिम मूसा के मारे जाने के बाद भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया, ताकि वहां छिपे किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

2022 से सक्रिय था लश्कर के आतंकियों का ग्रुप

सुरक्षा एजेंसियों की नजर 2022 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों के ग्रुप पर थी। इसमें जुनैद रमजान, ताल्हा, यासिर और हाशिम मूसा शामिल थे।

जुनैद रमजान को दिसंबर 2024 में ही मार गिराया गया था। उसके मोबाइल से सुरक्षाबलों को इन चारों की एक तस्वीर मिली थी। इसके जरिए एजेंसियों को इस ग्रुप और उसके नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली।

इसके बाद ताल्हा को अप्रैल 2025 में, जबकि यासिर और हाशिम मूसा को सितंबर 2026 में मार गिराया गया। इस तरह इस ग्रुप के चारों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने खत्म कर दिया है।

2025 में पहलगाम हमले के बाद संदिग्ध आतंकियों में हाशिम मूसा का स्केच भी जारी किया गया था। हालांकि, बाद में सामने आया था कि वह इस हमले में शामिल नहीं था।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं की कीमत पर जताई नाराजगी, पूछा- ₹2,700 की दवा पर MRP ₹27,000 कैसे?

सितंबर में अब तक 5 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में सितंबर महीने में अब तक 5 आतंकियों के मारे जा चुके है। इनमें बडगाम, डोडा और उधमपुर में हुई अलग-अलग कार्रवाई शामिल हैं।

5 सितंबर: बडगाम में यासिर मारा गया

5 सितंबर को बडगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी यासिर को मार गिराया था। यासिर भी उसी चार आतंकियों के ग्रुप का हिस्सा था, जिसमें जुनैद रमजान, ताल्हा और हाशिम मूसा शामिल थे।

9 सितंबर: डोडा में आतंकी का शव मिला

9 सितंबर को डोडा में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा हुआ शव बरामद किया गया था। SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया।

आतंकी के पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, आतंकी को 6 सितंबर को सेओजधार के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था। हालांकि, दुर्गम इलाका होने के कारण उसका शव बाद में बरामद किया जा सका।

17 सितंबर: उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

17 सितंबर को उधमपुर के मजालता इलाके में सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इनकी पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई थी। दोनों आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी।

मुठभेड़ के बाद उनके पास से एक AK असॉल्ट राइफल, चार मैगजीन, एक M4 कार्बाइन, तीन मैगजीन, एक ग्लॉक पिस्टल, दो मैगजीन और चार ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर दवाओं की कीमत पर जताई नाराजगी, पूछा- ₹2,700 की दवा पर MRP ₹27,000 कैसे?

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

One thought on “लश्कर का टॉप कमांडर हाशिम मूसा ढेर, बडगाम के जंगलों में छिपा था; सुरक्षाबलों ने खोजकर मार गिराया, सितंबर में 5 आतंकी मारे गए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग