हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान! पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी रक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी, कोयंबटूर से गिरफ्तार

Navy Sailor Honey Trap Case: आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट के साथ संपर्क में रहते हुए रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप से संपर्क किया था और कथित तौर पर उसे हनीट्रैप में फंसाया।

प्रदीप कोयंबटूर के रेडफील्ड्स स्थित INS अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। जांच के अनुसार, कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए महिला एजेंट ने उनसे दोस्ती की। इसके बाद बातचीत बढ़ी और महिला ने कथित तौर पर विशाखापट्टनम स्थित नेवल बेस से जुड़ी जानकारी हासिल की।

INS अग्रणी पहुंची काउंटर इंटेलिजेंस की टीम

काउंटर इंटेलिजेंस की स्पेशल टीम शनिवार सुबह INS अग्रणी पहुंची और प्रदीप को हिरासत में लिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।

इसके बाद प्रदीप को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से जांच एजेंसी ने ट्रांजिट वारंट हासिल किया। इसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय ले जाया गया।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रदीप ने कितनी और किस तरह की रक्षा संबंधी जानकारी साझा की। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि जानकारी देने के बदले उसे हवाला या डिजिटल पेमेंट के जरिए कोई रकम मिली थी या नहीं।

ये भी पढ़ेंः जयशंकर का अमेरिका पर तंज! बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया; कश्मीर समेत 4 मुद्दों पर किया समर्थन

2014 में नेवी में शामिल हुआ था प्रदीप

प्रदीप वर्ष 2014 में इंडियन नेवी में नाविक के तौर पर शामिल हुआ था। वह विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए INS अग्रणी पहुंचा था।

एक अधिकारी के मुताबिक, जांच के दायरे में रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल है। काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चलने के बाद प्रदीप को निगरानी में रखा था।

डिजिटल गतिविधियों की भी जांच

जांच एजेंसियां अब प्रदीप के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया संपर्क और डिजिटल लेनदेन से जुड़ी गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का फोकस यह पता लगाने पर है कि पाकिस्तानी महिला एजेंट के साथ उसका संपर्क कब शुरू हुआ और इस दौरान उसने किस स्तर की जानकारी साझा की।

फिलहाल मामले में जांच जारी है और एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस कथित जानकारी लीक के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। आरोपों की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ेंः वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

जयशंकर का अमेरिका पर तंज! बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया; कश्मीर समेत 4 मुद्दों पर किया समर्थन

S Jaishankar On Russia: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को भारत-रूस संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ मौजूदा परिस्थितियों से तय नहीं होते, बल्कि इनके पीछे कई दशकों…

Spread the love

Continue reading
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन, उद्धव-राज ठाकरे साथ आए; SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, 10 अक्टूबर को CJP का दिल्ली मार्च

Gyanesh Kumar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ नजर आए और दोनों नेताओं ने चुनाव…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान! पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी रक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी, कोयंबटूर से गिरफ्तार

हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान! पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी रक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी, कोयंबटूर से गिरफ्तार

जयशंकर का अमेरिका पर तंज! बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया; कश्मीर समेत 4 मुद्दों पर किया समर्थन

जयशंकर का अमेरिका पर तंज! बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया; कश्मीर समेत 4 मुद्दों पर किया समर्थन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन, उद्धव-राज ठाकरे साथ आए; SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, 10 अक्टूबर को CJP का दिल्ली मार्च

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई-दिल्ली में प्रदर्शन, उद्धव-राज ठाकरे साथ आए; SIR पर चुनाव आयोग को घेरा, 10 अक्टूबर को CJP का दिल्ली मार्च

174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित से नेतन्याहू ने की बात, बोले- ‘आप भारत-इजराइल ही नहीं, दुनिया के हीरो हैं’

174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित से नेतन्याहू ने की बात, बोले- ‘आप भारत-इजराइल ही नहीं, दुनिया के हीरो हैं’

350+ रन बनाकर भी नहीं जीता भारत, तीसरी बार हारा; रोहित ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज

350+ रन बनाकर भी नहीं जीता भारत, तीसरी बार हारा; रोहित ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश

MP में नशे पर लगेगी लगाम! अमित शाह ने तय की 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन, बोले- नशामुक्त होगा प्रदेश