Opposition Parties’ Vote Theft Allegations: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष ने शनिवार को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग प्रस्ताव पेश किया, जिसे विपक्षी सांसदों ने पारित कर दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता कथित वोट चोरी को न तो भूलेगी और न ही माफ करेगी।
यह कार्यक्रम खड़गे के आवास पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट के रूप में हुआ। इसकी अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की। करीब 3 घंटे 23 मिनट चली इस कार्यवाही में कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों के 215 सांसद शामिल हुए। प्रस्ताव में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ छह आरोप लगाए गए।
जन-महाभियोग एक प्रतीकात्मक राजनीतिक प्रक्रिया है। इसके जरिए राजनीतिक दल या जनता किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हैं। यह संसद में होने वाली संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं है।
राहुल गांधी बोले- जनता कभी नहीं भूलेगी कि उसके साथ क्या हुआ
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि SIR के जरिए 13.3 करोड़ यानी करीब 15 फीसदी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि इनमें से कई लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान किया था। राहुल के मुताबिक, उस चुनाव में जीत का अंतर केवल 3 फीसदी वोट था।
राहुल ने कहा कि यह बेहद अजीब स्थिति है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए विपक्ष को एक बगीचे में बैठना पड़ रहा है, क्योंकि संसद समेत बाकी संस्थानों में विपक्ष को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा, “आप लगे रहिए वोट चोरी करवाने में। मैं गारंटी देता हूं कि जो लोग सड़कों पर हैं, वे कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उनके साथ क्या किया।”
राहुल ने ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें बचा लेंगे, तो उन्हें देश में लोगों का मूड देखना चाहिए।
राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार को पद से हटना होगा
कांग्रेस नेता ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग प्रस्ताव लाने के अलावा विपक्ष के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं के साथ जो कुछ हो रहा है, उसे रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
राहुल ने चेतावनी देते हुए कहा कि हालात बदल रहे हैं और एक नया राजनीतिक हथियार तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश और संविधान की आवाज उठाएगा और उसकी रक्षा करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर खुलासों के बावजूद भाजपा ज्ञानेश कुमार को पद पर बनाए रखने पर अड़ी रहती है, तो इससे पूरे मामले में उसकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े होंगे। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी की।
#WATCH | Delhi: At the INDIA bloc’s symbolic public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “…the Election Commission itself is stating that the 2024 Lok Sabha election is an illegal election, and the people who entered the Lok Sabha, the BJP people who entered the Lok Sabha, did so illegally…”
I just want to make one small point. 13.3 crore voters were deleted. That is one in every seven Indians. 15% of India’s voters were deleted. In the last Lok Sabha election, these voters supposedly voted. The difference between the opposition and those who won the election was a 3% vote margin. So, the election was won by a 3% vote, and now the Election Commission itself is saying that 15% of those voters should never have voted. Which means that the Election Commission itself is stating that the 2024 Lok Sabha election is an illegal election, and the people who entered the Lok Sabha, the BJP people who entered the Lok Sabha, did so illegally…”
(Video Source: AICC)
— ANI (@ANI) October 31, 2026
महुआ मोइत्रा बोलीं- हटाए गए नामों में 71% मुस्लिम और 51% महिलाएं
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में SIR के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि हटाए गए नामों में 71 फीसदी मुस्लिम और 51 फीसदी महिलाएं हैं।
महुआ ने INDIA गठबंधन के जन-महाभियोग कार्यक्रम में कहा कि मतदाता सूची से इस तरह नाम हटाए जाने से लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न किया जाए।
VIDEO | Delhi: “71 per cent of deleted voters in Bengal are Muslims, 51 per cent women”, says TMC MP Mahua Moitra, accusing Modi government, EC of undermining voting rights at symbolic public impeachment by INDIA bloc.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2026
नेहा बोरा बोलीं- SIR लोकतंत्र को बर्बाद करने की साजिश
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र को बर्बाद करने की सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश के लोगों और आजादी का सम्मान नहीं किया, उन्हें सिर्फ महाभियोग के जरिए पद से हटाने की मांग नहीं की जाएगी, बल्कि सलाखों के पीछे भी भेजा जाना चाहिए।
रविशंकर प्रसाद बोले- विपक्ष संसद का मजाक उड़ा रहा
BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “वे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित कर रहे हैं। विपक्ष के ये सभी नेता संसद के भीतर उसका अपमान करते हैं। वे न तो बोलते हैं, न बहस में हिस्सा लेते हैं और न ही चर्चा करते हैं, बल्कि कागज फाड़ते हैं। अब वे खुद संसद का मजाक उड़ा रहे हैं। यह देश की संसद और जनता का अपमान है, नागरिकों के साथ क्रूर मजाक है।
इससे भी ज्यादा दुखद बात यह है कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती है, जिन्होंने देश को एकजुट किया था।”
Patna, Bihar: BJP MP Ravi Shankar Prasad says, “They are conducting a mock parliament at the residence of their National President, Mallikarjun Kharge. All these opposition leaders insult Parliament inside the House; they don’t speak, they don’t participate in debates, they tear papers, and now they are mocking Parliament itself. This is a mockery of the people of this country, a cruel joke on the citizens. What makes it even more painful is that today is the 151st birth anniversary of Iron Man Sardar Patel, the person who united the nation..”
— IANS (@ians_india) October 31, 2026
मीरा कुमार ने की मॉक पार्लियामेंट की अध्यक्षता
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता की। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर बताया कि मीरा कुमार जिस कुर्सी पर बैठी थीं, उस पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बैठा करते थे। नेहरू अपने पूरे प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान इसी कुर्सी पर बैठे थे।
The chair in which Smt. Meira Kumar sat during today’s public impeachment proceedings against the CEC was once occupied by the first Prime Minister of India, Shri Jawaharlal Nehru, the great-grandfather of Shri Rahul Gandhi and Smt. Priyanka Gandhi.
It was Nehru Ji’s chair throughout his tenure as Prime Minister. It witnessed some of the most consequential decisions in our nation’s history and carries the weight of that legacy.
Today, in that very chair, invoking the spirit of Nehru Ji, Smt. Meira Kumar, former Speaker of the Lok Sabha, pronounced Gyanesh Kumar Gupta unfit to continue as the Chief Election Commissioner of India.
Gyanesh Kumar Gupta has been rejected by the people of India. It is only a matter of time before he goes.
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) October 31, 2026
विपक्ष ने लगाए CEC पर छह आरोप
मल्लिकार्जुन खड़गे ने जन-महाभियोग प्रस्ताव में ज्ञानेश कुमार पर छह आरोप लगाए। इनमें चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, SIR के दौरान 13.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने, संसद की जानकारी के बिना फॉर्म-6 में बदलाव, ECINET के जरिए मतदाता सूची पर नियंत्रण और अन्य चुनाव आयुक्तों को प्रक्रिया से बाहर रखने जैसे आरोप शामिल हैं।
#WATCH | Delhi | The INDIA bloc is holding a public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge
Former Lok Sabha Speaker Meira Kumar is presiding over the INDIA bloc’s public impeachment program
(Video Source: AICC) https://t.co/y918b40KZG
— ANI (@ANI) October 31, 2026
विपक्ष का कहना है कि उसका उद्देश्य चुनाव आयोग को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से काम करने के लिए जवाबदेह बनाना है। हालांकि, जन-महाभियोग का यह प्रस्ताव प्रतीकात्मक है और इससे CEC को संवैधानिक रूप से पद से हटाया नहीं जा सकता।






