मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप की पार्टी में बड़ी बगावत! रूबियो छोड़ सकते हैं साथ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी बनाने लगे दूरी

वाशिंगटनः अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी में अंदरूनी मतभेद सामने आने लगे हैं। चुनावी नतीजों ने न केवल ट्रंप के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पार्टी के भविष्य और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। इस बीच विदेश मंत्री मार्को रूबियो के ट्रंप प्रशासन से बाहर निकलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अपनी अलग राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटे हैं।

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्को रूबियो अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। रूबियो और उनके सलाहकारों ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ संभावित इस्तीफे को लेकर बातचीत भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अधिकारियों ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है।

हालांकि, रूबियो ने पद छोड़ने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा कि ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक उनके साथ काम करना हमेशा से उनकी योजना रही है। व्हाइट हाउस ने भी इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया है।

2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर रूबियो और वेंस की नजर

रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप के बाद नेतृत्व को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दोनों को 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

रूबियो इससे पहले 2016 में भी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। वहीं, जेडी वेंस को ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया था।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मिडटर्म चुनाव में हार के बाद पार्टी के भीतर इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि ट्रंप के बाद रिपब्लिकन पार्टी का नेतृत्व कौन संभालेगा। रूबियो की राजनीतिक संभावनाओं पर भी नए सिरे से चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी 2028 के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप की सत्ता को बड़ा झटका! सीनेट और हाउस में डेमोक्रेट्स का बहुमत, जिसे ‘जिहादी’ कहा था वही अब्दुल अल-सैयद बनेंगे अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर

ईरान युद्ध को वेंस ने बताया हार की बड़ी वजह

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने ईरान युद्ध को रिपब्लिकन पार्टी की हार की प्रमुख वजह बताया है। इससे ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति और सैन्य कार्रवाई को लेकर पार्टी के भीतर मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने भी माना है कि ईरान के साथ युद्ध का असर चुनावी नतीजों पर पड़ा। युद्ध के कारण पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई जैसे मुद्दों ने अमेरिकी मतदाताओं को प्रभावित किया।

हालांकि, वेंस की ओर से ईरान युद्ध को हार की वजह बताने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने ट्रंप का साथ छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके बयान को प्रशासन की नीतियों पर असहमति के तौर पर देखा जा रहा है।

डेमोक्रेट्स की जीत से ट्रंप प्रशासन पर बढ़ेगा दबाव

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में बढ़त हासिल कर ली है। इससे ट्रंप प्रशासन के सामने नई राजनीतिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

डेमोक्रेट्स अब संसद में जांच समितियों के जरिए ट्रंप प्रशासन के फैसलों की पड़ताल कर सकेंगे। इनमें ईरान युद्ध, विदेश नीति और सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

इस चुनावी हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी के सामने सबसे बड़ा सवाल नेतृत्व को लेकर है। एक तरफ ट्रंप अपने फैसलों का बचाव कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ रूबियो और वेंस जैसे नेताओं के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फिलहाल रूबियो के इस्तीफे या वेंस के ट्रंप से अलग होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने रिपब्लिकन पार्टी के भीतर नेतृत्व की अगली लड़ाई और 2028 की राजनीतिक तैयारियों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

ये भी पढ़ेंः ट्रंप की अग्निपरीक्षा आज! अमेरिका के 6 राज्यों में वोटिंग खत्म, मिडटर्म चुनाव की काउंटिंग शुरू

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका में शुक्रवार को हवाई यातायात व्यवस्था में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी आने के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर में विमानों…

Spread the love

Continue reading
वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

India vs New Zealand 4th ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में 244 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले…

Spread the love

Continue reading

One thought on “मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप की पार्टी में बड़ी बगावत! रूबियो छोड़ सकते हैं साथ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी बनाने लगे दूरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी