कल से महंगा मिलेगा अमूल और मदर डेयरी का दूध, जानिए अब कितनी होगी कीमत; 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

नई दिल्ली: महंगाई का असर अब आम आदमी की रसोई पर भी पड़ने वाला है। अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। दोनों कंपनियों ने दूध की अलग-अलग वैरायटी के दाम ₹1 से ₹4 तक बढ़ाए हैं। इस फैसले से दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

अमूल गोल्ड की एक लीटर पैकिंग अब 70 रुपए की जगह 74 रुपए में मिलेगी। वहीं, अमूल ताजा एक लीटर की कीमत 57 रुपए से बढ़कर 59 रुपए हो गई है। 500 मिलीलीटर वाले अमूल गोल्ड की कीमत 35 रुपए से बढ़कर 37 रुपए और ताजा की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो गई है।

मदर डेयरी ने भी दूध की अलग-अलग वैरायटी के दाम बढ़ाए हैं। फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 72 रुपए से बढ़कर 76 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, गाय का दूध 62 रुपए से बढ़कर 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। टोंड और डबल टोंड दूध की कीमतों में भी 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

खास बात यह है कि दोनों कंपनियों ने करीब छह महीने में दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

अमूल दूध की नई कीमतें, गोल्ड 4 रुपए महंगा

अमूल ने ताजा और गोल्ड दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की नई रेट लिस्ट के मुताबिक, 500 मिलीलीटर और एक लीटर दोनों पैकिंग के दाम बढ़ाए गए हैं।

वैरायटी पैकेट पुराने दाम नए दाम बढ़ोतरी
ताजा 500 ml ₹29 ₹30 ₹1
ताजा 1 लीटर ₹57 ₹59 ₹2
गोल्ड 500 ml ₹35 ₹37 ₹2
गोल्ड 1 लीटर ₹70 ₹74 ₹4

इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड का एक लीटर पैकेट सबसे ज्यादा 4 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, ताजा दूध की एक लीटर पैकिंग पर 2 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में CRPF के नाके पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल; गोलीबारी के बाद फरार हुए हमलावर, सर्च ऑपरेशन जारी

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, फुल क्रीम दूध ₹76 प्रति लीटर

मदर डेयरी ने भी दूध की अलग-अलग वैरायटी की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। कंपनी की नई रेट लिस्ट के मुताबिक, फुल क्रीम दूध (पाउच) 72 रुपए से बढ़कर 76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गाय का दूध अब 62 रुपए की जगह 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं, टोंड दूध (पाउच) की कीमत 60 रुपए से बढ़कर 62 रुपए और टोंड दूध की कीमत 58 रुपए से बढ़कर 60 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डबल टोंड दूध भी 54 रुपए से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

दूध की वैरायटी पुराने दाम नए दाम बढ़ोतरी
फुल क्रीम दूध (पाउच) ₹72 ₹76 ₹4
गाय का दूध ₹62 ₹65 ₹3
टोंड दूध (पाउच) ₹60 ₹62 ₹2
टोंड दूध ₹58 ₹60 ₹2
डबल टोंड दूध ₹54 ₹56 ₹2

मदर डेयरी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, किसानों से दूध खरीदने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। दूध की खरीद और अन्य खर्चों में तेजी आने से कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। इसी वजह से कंपनी ने दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की है। लागत में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया था।

अमूल ने चारा और उत्पादन लागत बढ़ने को बताया वजह

अमूल ब्रांड की मुख्य कंपनी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, दूध उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस साल हरे और सूखे चारे के साथ पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली खली, मक्का और शीरे की कीमतें भी बढ़ी हैं।

इसके अलावा दूध की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली फिल्म और ईंधन भी महंगा हुआ है। कंपनी ने गुजरात और देश के कई हिस्सों में कम और अनियमित बारिश को भी चुनौतीपूर्ण स्थिति बताया है।

GCMMF के मुताबिक, दूध उत्पादकों को बेहतर कीमत देने और मुश्किल परिस्थितियों में उनका साथ देने के लिए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

दूध के अलग-अलग वेरिएंट का क्या मतलब है?

दूध खरीदते समय आपने फुल क्रीम, टोंड और डबल टोंड जैसे नाम जरूर सुने होंगे। इन सभी में फैट की मात्रा अलग-अलग होती है।

फुल क्रीम मिल्क: इसमें कम से कम 6% फैट होता है। यह ज्यादा गाढ़ा होता है।

टोंड मिल्क: इसमें फैट की मात्रा लगभग 3% होती है।

डबल टोंड मिल्क: इसमें फैट लगभग 1.5% होता है। यह अपेक्षाकृत कम फैट वाला दूध है।

बल्क टोंड मिल्क: यह मदर डेयरी के वेंडिंग बूथ पर सीधे मिलने वाला टोंड दूध है।

1974 में हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत

मदर डेयरी की शुरुआत 1974 में हुई थी। यह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की सब्सिडियरी कंपनी के रूप में काम करती है।

कंपनी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। दिल्ली-NCR में मदर डेयरी अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। वहीं, इसकी कुल दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से ज्यादा है।

इस तरह अमूल और मदर डेयरी की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बाद 12 नवंबर से उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से नोएडा-गुरुग्राम तक खराब हवा, कई इलाकों में AQI 370 के पार; GRAP-3 लागू

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

Assam Bus Truck Collision: असम के गोलाघाट जिले के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में…

Spread the love

Continue reading
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज…

Spread the love

Continue reading

One thought on “कल से महंगा मिलेगा अमूल और मदर डेयरी का दूध, जानिए अब कितनी होगी कीमत; 6 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

अमेरिका का एयर ट्रैफिक सिस्टम ठप, देशभर में विमानों की उड़ान पर रोक; 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित, यात्री परेशान

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

असम में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 की मौत; हादसे का शिकार बस पर 42,500 रुपए के 12 चालान थे

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड: 8 दिन में दुनियाभर में ₹1,033 करोड़ कमाए, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के बाद सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम ठप, 74 देशों में हड़कंप; एयरलाइंस-बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाओं तक असर, भारत में फ्लाइट्स रद्द और लेट

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

वनडे इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, रोहित-विराट समेत टॉप ऑर्डर फ्लॉप; न्यूजीलैंड ने 244 रन से हराकर सीरीज 2-2 से की बराबर

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी

हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- भगवान राम का भी प्रमाण मांगते हैं, इसीलिए धराशाई हो गई पार्टी