नई दिल्ली। लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय छठ पूजा के अंतिम दिन देशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। व्रतियों ने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नदी, तालाब और जलाशयों में खड़े होकर भगवान सूर्य की उपासना की और उन्हें अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हो गया।
दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम और उत्तराखंड तक छठ पूजा की धूम रही। कई जगह श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। कुछ व्रतियों ने रात भी घाटों पर बिताई और सूर्योदय का इंतजार किया।
दिल्ली में यमुना घाटों पर पहुंचे सवा लाख श्रद्धालु
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। व्रतियों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू कर दी गईं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सूर्योदय के समय यमुना के विभिन्न घाटों पर करीब सवा लाख श्रद्धालु मौजूद थे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ITO घाट पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
दिल्ली: छठ पूजा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ITO घाट पर विधि विधान से पूजा की। https://t.co/XMbRLgY2CL
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 16, 2026
वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने अपने परिवार के साथ छठ पूजा का अनुष्ठान पूरा किया।
VIDEO | Chhath Puja 2026: BJP MP Manoj Tiwari, alongside his wife, offers Usha Arghya to the rising Sun in Delhi on the final day of the festival.
#ChhathPuja2026 #Chhath2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/AVzx1q9Cqu
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2026
बिहार में डेढ़ करोड़ घरों में छठ पूजा, 10 हजार से ज्यादा घाटों पर उमड़ी भीड़
छठ महापर्व का सबसे बड़ा उत्साह बिहार में देखने को मिला। राज्य के करीब डेढ़ करोड़ घरों में छठ पूजा का आयोजन किया गया। सुबह चार बजे से ही प्रदेश के 10 हजार से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।
पटना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 100 घाट बनाए गए थे। बिहार में सबसे पहले किशनगंज में सुबह 5:57 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पटना में छठ पूजा का अनुष्ठान किया।
Patna, Bihar: Union Minister Chirag Paswan and his family members offered Arghya to the rising Sun during Chhath Puja https://t.co/A8OEGr45TR
— IANS (@ians_india) November 16, 2026
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
#WATCH | Patna, Bihar: BJP National President Nitin Nabin performs Chhath Puja rituals and offers ‘arghya’ to the rising Sun alongside his wife Deepmala on the final day of the festival. https://t.co/djHavmLdEK
— ANI (@ANI) November 16, 2026
ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन को क्यों मारना चाहता था गैंगस्टर? किसने दी थी बिग बी पर हमले की सुपारी, जानिए पूरी कहानी
गोरखपुर में सांसद रवि किशन दउरा लेकर पहुंचे घाट
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी छठ पूजा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। बीजेपी सांसद रवि किशन सिर पर पूजा का दउरा लेकर घाट पहुंचे और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि सभी लोग छठी मइया की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने सभी की मनोकामनाएं पूरी होने की कामना की।
रवि किशन ने पूरे भोजपुरी और हिंदी भाषी समाज को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, लंदन और यूरोप समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में छठ मना रहे लोगों को भी पर्व की बधाई दी।
#WATCH | Gorakhpur, UP: BJP MP Ravi Kishan carries a ‘daura’ on his head as he arrives at the ghat to perform Chhath Puja rituals on the final day of the festival.
He says, “…I am currently at the Gorakhnath Temple, and the massive sea of people you see here is completely immersed in devotion to the Divine Mother. May everyone’s prayers be answered. I extend my heartfelt greetings to the entire Bhojpuri-speaking community and all Hindi speakers who are currently immersed in the love and grace of the Divine Mother. To all of India, and to those in California, America, Canada, London, Europe—wherever Chhath is being celebrated—my warmest wishes to you all.”
— ANI (@ANI) November 16, 2026
असम से उत्तराखंड तक छठ घाटों पर दिखी आस्था
असम के बोकाखात स्थित मरिधनशिरी नदी घाट पर तड़के से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। व्रतियों ने नदी में उतरकर सूर्योदय तक भगवान सूर्य की आराधना की और अर्घ्य अर्पित किया। तिनसुकिया के सदिया कस्बे में भी छठ पूजा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे।
Tinsukia, Assam: Devotees gather in Sadiya town on the final day of Chhath Puja to perform traditional rituals before offering ‘Arghya’ to the rising Sun. https://t.co/8At6mJqbZW
— IANS (@ians_india) November 16, 2026
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा किया। वहीं, अयोध्या के घाटों पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
VIDEO | Chhath Puja 2026: Devotees offer Usha Arghya to the rising Sun at ghats in Dehradun on the concluding day of the four-day festival.
#ChhathPuja2026 #Chhath2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/uNqQBH9eSW
— Press Trust of India (@PTI_News) November 16, 2026
पीएम मोदी ने छठी मइया से देशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। उन्होंने छठी मइया से सभी व्रतियों और देशभर के लोगों को अपना आशीर्वाद देने की कामना की।
उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2026
छठ महापर्व के समापन के साथ ही घाटों पर प्रसाद वितरण हुआ। व्रतियों ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।






