कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा फैसला: डी.के. शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए CM, 3 जून को लेंगे शपथ

DK Shivakumar: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार अब राज्य के 24वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि डी.के. शिवकुमार 3 जून की शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल की बैठक के बाद शिवकुमार ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात भी की।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ-साथ कैबिनेट में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा। मौजूदा मंत्रिमंडल से करीब 10 मंत्रियों को हटाया जा सकता है। नई कैबिनेट में सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को भी मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा राज्य में चार डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है।

रोटेशनल फॉर्मूले के तहत मिली जिम्मेदारी

डी.के. शिवकुमार को कथित “सीएम रोटेशनल फॉर्मूला” के तहत मुख्यमंत्री बनाया गया है। सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

शनिवार को हुई विधायक दल की बैठक में कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और के.सी. वेणुगोपाल पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में पहले सभी विधायकों ने प्रस्ताव पारित कर यह तय किया कि नए नेता के चयन का अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।

इसके बाद सिद्धारमैया ने स्वयं डी.के. शिवकुमार का नाम विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया। गृह मंत्री जी. परमेश्वर  ने प्रस्ताव का समर्थन किया और सभी विधायकों ने एकमत से इसे स्वीकार कर लिया। शिवकुमार ने भी एक प्रस्ताव लाकर सिद्धारमैया के नेतृत्व और योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान सिद्धारमैया, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला अलग कमरे में जाकर चर्चा करते रहे। इसके बाद बैठक दोबारा शुरू हुई और शिवकुमार को विधायक दल का नेता घोषित कर दिया गया।

देश के सबसे अमीर नेताओं में शामिल हैं शिवकुमार

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डी.के. शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में गिने जाते हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 1413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। हालांकि उन पर करीब 263 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

रियल एस्टेट, खनन और होटल कारोबार से जुड़े शिवकुमार के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन उनके हलफनामे में एक टोयोटा क्वालिस कार भी दर्ज है। उनकी राजनीतिक और कारोबारी दोनों क्षेत्रों में मजबूत पकड़ मानी जाती है।

ये भी पढ़ेंः

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 48 की मौत; सहारनपुर में 10 वाहन बहे, बिहार में फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

विवादों से भी रहा है नाता

डी.के. शिवकुमार के खिलाफ 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रर्वतन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामलों में उनके खिलाफ जांच कर रही है। 2017 में आयकर विभाग के छापों के दौरान उनके ठिकानों से 8.5 करोड़ रुपये नकद मिलने का दावा किया गया था।

इसी मामले में 2019 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और लगभग 50 दिन तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। वहीं CBI भी आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में जांच कर रही है।

कनकपुरा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे डी.के. शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। वह कनकपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस में उनकी पहचान ऐसे नेता की है जो पार्टी के विधायकों को एकजुट रखने और संकट के समय संगठन को संभालने की क्षमता रखते हैं।

चुनावी रणनीति, संगठनात्मक प्रबंधन, प्रचार अभियान और राजनीतिक संकटों से निपटने में उनकी भूमिका को कांग्रेस के भीतर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ज्योतिषी का दावा- लंबे समय तक CM रहेंगे

डी.के. शिवकुमार के ज्योतिषी द्वारका नाथ गुरुजी ने दावा किया है कि शिवकुमार लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने शिवकुमार को शपथ ग्रहण के लिए 31 मई, 5 जून और 6 जून की तारीखें सुझाई थीं।

ज्योतिषी का यह भी दावा है कि शिवकुमार 2028 के विधानसभा चुनाव के बाद भी सत्ता में वापसी करेंगे। उनके मुताबिक, “वह सिर्फ एक दिन या एक कार्यकाल के मुख्यमंत्री नहीं हैं, बल्कि लंबे समय तक कर्नाटक की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब? ट्रंप ने गिनाईं शर्तें, होर्मुज खुलेगा और परमाणु कार्यक्रम पर बनेगी सहमति
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर