पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए; हेलमेट पहनाकर बाहर निकाला गया

Abhishek Banerjee Assault: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण इलाके में शनिवार शाम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले का मामला सामने आया है। अभिषेक चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित TMC कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान विरोध कर रहे लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जमकर नारेबाजी की।

आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अभिषेक बनर्जी पर अंडे, जूते और पत्थर फेंके। धक्का-मुक्की के दौरान उनकी शर्ट भी फट गई। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहनाया और सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकाला। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह हमला पहले से सुनियोजित था और इलाके में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि हेलमेट की वजह से उनके सिर को चोट लगने से बचाया जा सका। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

हमले के बावजूद अभिषेक बनर्जी बाद में चुनावी हिंसा में मारे गए एक TMC कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती, तब तक वह पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी देंगे।

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोनारपुर में पार्टी कार्यकर्ता संजू कर्मकार के परिजनों से मुलाकात की

ये भी पढ़ेंः

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा फैसला: डी.के. शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए CM, 3 जून को लेंगे शपथ

राजनीतिक बयानबाजी तेज

घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की हिंसा अस्वीकार्य है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि किसी भी बड़े विपक्षी नेता की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

वहीं अखिलेश यादव ने भी घटना की आलोचना करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों को हिंसा का रूप नहीं दिया जाना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

CID ने भेजा समन

इसी बीच शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल CID ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को समन भेजा। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए भवानी भवन स्थित CID मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। अधिकारियों ने उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा।

पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

गौरतलब है कि 15 मई को अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक FIR भी दर्ज की गई थी। उन पर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप लगाया गया था। यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया था।

अब सोनारपुर दक्षिण में हुए इस कथित हमले के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है और घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब? ट्रंप ने गिनाईं शर्तें, होर्मुज खुलेगा और परमाणु कार्यक्रम पर बनेगी सहमति
Spread the love

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर