प्री-मानसून की बरिश के बाद होगी ”घनघोर वर्षा”, बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ मानसून

Weather Update: देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। हालांकि इस बार मानसून की रफ्तार सामान्य से कुछ धीमी रही, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय सिस्टम के कारण आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों तक पहुंच चुका है। वहीं अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में मानसून 15-16 मई को ही दस्तक दे चुका था।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है। फिलहाल इसके चक्रवात में बदलने की संभावना कम बताई जा रही है, लेकिन यह सिस्टम मानसूनी गतिविधियों को मजबूत कर रहा है।

मानसून की चाल हुई धीमी

बंगाल की खाड़ी में बने इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून की हवाओं की सामान्य गति प्रभावित हुई है। इसी वजह से केरल में मानसून का आगमन निर्धारित तारीख 26 मई के बजाय जून के शुरुआती दिनों में हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद मानसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

NHAI टोल पर लगातार तमाशों के बाद ”सरकारी फरमान” , सड़कें सिर्फ सेना, पुलिस, एंबुलेंस और माननियों के लिए TOLL FREE

5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री इलाकों में भी व्यापक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर राज्यों, पूर्वी भारत और तटीय क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है।

किसानों और आम लोगों के लिए राहत

भीषण गर्मी और लू के लंबे दौर के बाद मानसून की सक्रियता किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून और मजबूत होने पर देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई को भी गति मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से बदला मौसम, रियासी में बादल फटा; केरल पहुंचा मानसून

Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम और गहनों की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी…

Spread the love

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

Satyendar Jain Arrested Again: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीवेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे; श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, बारिश डाल सकती है खलल

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ईरान-अमेरिका की 60 दिन की डेडलाइन खत्म, फिर भी ट्रंप ने क्यों रोका हमला?

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने

ABVP से सियासत की शुरुआत, दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी अब BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बने
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर