कर्नाटक को मिला नया मुख्यमंत्री, डी.के. शिवकुमार ने ली शपथ; 13 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

Karnataka Chief Minister Oath: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमारने बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर समेत 13 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावर चंद गेहलोत ने सभी नेताओं को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

डीके शिवकुमार ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर अपने पूज्य संत ‘गंगाधर अज्जा’ के नाम पर शपथ ली। वहीं जी. परमेश्वर ने संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर के नाम पर शपथ ग्रहण की। राजनीतिक हलकों में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और जी. परमेश्वर के अलावा के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यू.टी. खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायराठी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली।

यू.टी. खादर और यतींद्र सिद्धारमैया को छोड़कर अधिकांश नेता पिछली सिद्धारमैया सरकार में मंत्री रह चुके हैं। यू.टी. खादर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जबकि यतींद्र सिद्धारमैया पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र हैं।

ये भी पढ़ेंः 

डीके शिवकुमार की शपथ से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, सिद्धारमैया को CWC में मिली जगह

30 मई को चुने गए थे विधायक दल के नेता

64 वर्षीय डीके शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। इससे पहले 28 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। शिवकुमार पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख संगठनात्मक चेहरों में गिने जाते हैं।

आम लोगों को भी मिला निमंत्रण

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। विशेष रूप से डीके शिवकुमार के पैतृक गांव कनकपुरा के सरकारी स्कूल के छात्रों को आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा मजदूरों, सफाई कर्मियों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और कन्नड़ संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कर्नाटक की जनता के कल्याण के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ये भी पढ़ेंः 

मां राबड़ी देवी पर सम्राट चौधरी के बयान से भड़के तेज प्रताप, बोले- ‘9 महीने में खुद CM की कुर्सी छोड़ देंगे’
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक गोल्ड, अभिषेक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड; एशियाड फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी