बंगाल में UCC से लेकर घुसपैठियों की वापसी तक… CM शुभेंदु अधिकारी के 10 बड़े ऐलान

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार लैंड जिहाद, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रहने वाले घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा।

UCC और घुसपैठ पर सख्त रुख

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से भारत में आए हैं या देश की संस्कृति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें पश्चिम बंगाल में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू शरणार्थियों को घुसपैठिया नहीं माना जाएगा और उन्हें नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

सेना के सम्मान और राष्ट्रीय मुद्दों पर बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना का अपमान करने, ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने या पहलगाम आतंकी हमले पर चुप रहने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के “एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान” के विचार के प्रति प्रतिबद्ध है और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान एवं राष्ट्रीय चरित्र को कमजोर नहीं होने देगी।

ये भी पढ़ेंः 

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर किया बड़ा हमला, ट्रंप बोले- ईरान ने तोड़ा सीजफायर; IRGC का पलटवार

आपातकाल विरोधियों का होगा सम्मान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 9 अगस्त को आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ‘लोकतंत्र सेनानी’ समन्वय समिति बनाई जाएगी, जो पात्र लोगों को सरकारी मान्यता प्रमाणपत्र देगी। इसके अलावा सामाजिक, संवैधानिक और राष्ट्रीय विषयों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे तथा राहत एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

बंगाल सरकार के 10 बड़े फैसले

  1. BSF को 600 एकड़ जमीन 45 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।
  2. राज्य में CAA लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  3. आयुष्मान भारत योजना लागू कर गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
  4. लंबे समय से रुकी जनगणना शुरू करने का निर्णय।
  5. सरकारी नौकरी और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
  6. IAS, IPS और WBPS अधिकारियों को केंद्र सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने की अनुमति।
  7. भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित नए आपराधिक कानून लागू किए जाएंगे।
  8. 2021 की चुनावी हिंसा में मारे गए 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को सरकारी नौकरी या आर्थिक सहायता।
  9. मदरसा विभाग और अन्य धर्मों से जुड़ी वित्तीय सहायता वाली योजनाओं को बंद करने का निर्णय।
  10. बिना फिटनेस सर्टिफिकेट मवेशियों की हत्या पर रोक लगाने का नोटिस जारी।

ये भी पढ़ेंः

ईरान का NATO देशों पर बड़ा आरोप, बोला- अमेरिका का साथ देने वालों को ठहराया जाए जवाबदेह; ट्रंप ने लगाया ड्रोन अटैक का आरोप

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर