यूसुफ पठान बोले- ममता ने सीट छोड़ने को नहीं कहा, गांगुली ने भी बताया अफवाह; बहरामपुर उपचुनाव की अटकलों पर TMC का खंडन

Yusuf Pathan: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद यूसुफ पठान ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने उनसे बहरामपुर लोकसभा सीट छोड़ने के लिए कहा है। पठान ने साफ कहा कि न तो ममता बनर्जी और न ही पार्टी के किसी नेता ने उन्हें ऐसा कोई संदेश दिया है।

यूसुफ पठान ने कहा, “हमारी आखिरी बैठक में भी इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। दुख इस बात का है कि बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के ऐसी बातों को सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।”

दरअसल, 4 जून को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ममता बनर्जी संसद पहुंचने के लिए उपचुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान को सीट छोड़ने के लिए मनाने को कहा था।

हालांकि, सौरव गांगुली ने भी शनिवार को इन दावों का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी यूसुफ पठान से इस तरह का कोई संदेश साझा नहीं किया। गांगुली ने मीडिया संस्थानों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरें प्रकाशित करने से बचें। उन्होंने लिखित बयान जारी कर कहा कि उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनके नाम पर चलाई जा रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं।

TMC के लिए अहम सीट है बहरामपुर

गुजरात के वडोदरा निवासी यूसुफ पठान को TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव में बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को लगभग 85 हजार वोटों से हराया था। अधीर रंजन इस सीट से लगातार पांच बार सांसद रह चुके थे।

यूसुफ की जीत के बाद बहरामपुर को TMC की मजबूत सीटों में गिना जाने लगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यहां पार्टी का जनाधार मजबूत है और यही वजह है कि सीट को लेकर समय-समय पर राजनीतिक चर्चाएं होती रहती हैं।

ये भी पढ़ेंः

दिल्ली में CJP का 5 घंटे प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 13 जून को फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान

संसद पहुंचने को लेकर लग रही हैं अटकलें

राज्य की राजनीति में आए बदलावों के बाद ममता बनर्जी फिलहाल न तो विधानसभा की सदस्य हैं और न ही संसद के किसी सदन का हिस्सा हैं। पश्चिम बंगाल कोटे से राज्यसभा की कोई सीट फिलहाल खाली नहीं है। इसी वजह से उनके भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि, यूसुफ पठान और सौरव गांगुली दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि बहरामपुर सीट खाली कराने या उपचुनाव लड़ने को लेकर उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल में भी आया था नाम

हाल ही में केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखने के लिए सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल बनाए थे। इनमें यूसुफ पठान का नाम भी शामिल था, लेकिन बाद में उनकी जगह अभिषेक बनर्जी को भेजा गया। उस समय भी इस फैसले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं हुई थीं, लेकिन पार्टी ने इसे अपना आंतरिक निर्णय बताया था।

यूसुफ पठान और सौरव गांगुली की ताजा सफाई के बाद बहरामपुर सीट छोड़ने और ममता बनर्जी के संभावित उपचुनाव लड़ने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

ये भी पढ़ेंः

पटना फायरिंग केस: गोलीकांड से गिरफ्तारी तक… क्या इसके पीछे छिपी है कोचिंग बाजार की बड़ी लड़ाई?
Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग