ईरान-अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत जारी, अगले 48 घंटे आखिरी मौका-डील नहीं हुई तो ईरान पर बड़े हमले संभव!

Big Decision in 48 Hours: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच 45 दिन के संभावित सीजफायर को लेकर कूटनीतिक बातचीत तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगले 48 घंटे इस पूरी प्रक्रिया के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्तावित समझौते के तहत पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा। इस दौरान दोनों पक्ष स्थायी शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। हालांकि, अब तक कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है।

बताया जा रहा है कि अगर तय समय सीमा के भीतर कोई समझौता नहीं होता है, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। इजराइल के साथ मिलकर अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर संभावित हमलों की तैयारी कर ली है।

वहीं, ईरान भी अपने रुख पर कायम है और होर्मुज स्टेट (Hormuz Strait) और परमाणु कार्यक्रम जैसे संवेदनशील मुद्दों पर किसी बड़ी रियायत के संकेत नहीं दे रहा है।

इस बीच, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये जैसे देश मध्यस्थता की भूमिका में सक्रिय हैं और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल कूटनीतिक रास्ता खुला है, लेकिन अगर अगले 48 घंटे में डील नहीं होती, तो पश्चिम एशिया में बड़ा सैन्य टकराव और वैश्विक संकट खड़ा हो सकता है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और इसके…

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

Taliban Russia Military Cooperation: कभी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे रूस और तालिबान ने अब एक ऐतिहासिक समझौते की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। रूस-तालिबान के बीच सैन्य सहयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर