Dhurandhar 2 Box Office: 1000 करोड़ क्लब के करीब ‘धुरंधर 2’, मंगलवार को भी ताबड़तोड़ कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों में ही कमाई का ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है कि अब यह 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

पेड प्रीव्यू से ही शानदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में लगातार दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि वीकडेज में हल्की गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद कमाई का आंकड़ा मजबूत बना हुआ है।

मंगलवार टेस्ट में भी पास नहीं, किया धमाका

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 56.55 करोड़ रुपए की कमाई की। ऑक्यूपेंसी करीब 36.7 प्रतिशत रही, और देशभर में 20 हजार से ज्यादा शोज चले।

6 दिनों का कुल कलेक्शन (भारत – नेट)

  1. पेड प्रीव्यू: 43 करोड़
  2. दिन 1: 102.55 करोड़
  3. दिन 2: 80.72 करोड़
  4. दिन 3: 113 करोड़
  5. दिन 4: 114.85 करोड़
  6. दिन 5: 65 करोड़
  7. दिन 6: 56.55 करोड़

टोटल नेट कलेक्शन (भारत): 575.67 करोड़ रुपए 

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए पहुंच चुका है, जबकि ओवरसीज मार्केट से भी 231.57 करोड़ रुपए की शानदार कमाई हुई है। इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ रुपये हो गया है, और अब यह 1000 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ ही कदम दूर खड़ी है।

रिकॉर्ड की ओर बढ़ते रणवीर सिंह

अगर ऐसा होता है, तो रणवीर सिंह सबसे कम समय में दो 1000 करोड़ फिल्म देने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ हिट नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी बन चुकी है। अब सबकी नजर इस पर है कि फिल्म कितनी तेजी से 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करती है।

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में बड़ा…

Spread the love

Continue reading
‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कम से कम 2 करोड़ रुपए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करने के लिए दो हफ्ते…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग